फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Nodal officer inspected Karari's wards and new PHC

नोडल अधिकारी ने करारी के वार्डों व न्यू पीएचसी का किया निरीक्षण

Mon, 06 Sep 2021 04:38 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 06 Sep 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer inspected Karari's wards and new PHC
Nodal officer inspected Karari's wards and new PHC - फोटो : KAUSHAMBI
जनपद के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा ने रविवार को करारी नगर का भ्रमण किया। उन्होंने कस्बे के अशोक नगर व चमनगंज मोहल्ले में पैदल घूमकर सफाई का जायजा लिया। मोहल्ले वालों से भी सफाई के बारे में जानकारी ली। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी उन्हाेंने निरीक्षण किया। जनपद के चार दिवसीय दौरे पर आए नोडल अधिकारी का तीसरे दिन टाउन एरिया करारी के निरीक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित था। लेकिन वह एक दिन पहले रविवार को ही औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। सबसे पहले नोडल अधिकारी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां पर दो डॉक्टरों की नियुक्ति है।
विज्ञापन


रविवार की वजह से डॉक्टर नहीं आए थे। नोडल अधिकारी ने सीएमओ को फोन कर इमरजेंसी में एक डॉक्टर की तैनाती का निर्देश दिया। डिलीवरी रूम में एएनएम पूनम मौजूद मिलीं। उनसे दवाओं के साथ ही अन्य समस्याओं की जानकारी ली। यहां से नोडल अधिकारी चमनगंज मोहल्ला पहुंचे। चमनगंज व अशोक नगर मोहल्ले का उन्होंने पैदल भ्रमण कर साफ-सफाई व दवाओं के छिड़काव की जानकारी ली। रास्ते मे उन्होंने कई लोगों से पूछा की बराबर साफ-सफाई व दवाओं का छिड़काव हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन

इस पर लोगों ने बताया कि कर्मचारी प्रतिदिन सफाई करते हैं। दवाओं व चूने का छिड़काव बराबर किया जाता है। नोडल अधिकारी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्होंने गोदाम खुलवाया। गोदाम में पर्याप्त कीटनाशक दवाएं, चूना आदि का स्टॉक मिला। कस्बे में करीब एक घंटे के भ्रमण के बाद वह भरवारी चले गए। उनके साथ सदर एसडीएम राजेश श्रीवास्तव, कोतवाल अशोक कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिन में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो होगी कार्रवाई
संयुक्त जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई व्यवस्था का रविवार को डीएम सुजीत कुमार ने औचक निरीक्षण किया। परिसर में जगह-जगह गंदगी देख डीएम ने नाराजगी जाहिर की। कहा कि अगर सात दिन में साफ-सफाई व्यवस्था नही दुरुस्त की गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


शनिवार को नोडल अधिकारी ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में पसरी गंदगी पर नाराजगी जाहिर की थी। कहा था कि अस्पताल परिसर में यदि साफ-सफाई नहीं रहेगी तो बीमार भला कैसे ठीक होंगे। इसी का नतीजा रहा कि रविवार को डीएम सुजीत कुमार संयुक्त जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्ष्ण करने पहुंच गए। उन्हें भी परिसर में कई जगह गंदगी नजर आई। यही नहीं कई जगह रहा जलभराव देख डीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर साफ-सफाई बेहतर न हुई तो कार्रवाई की जाएगी।

Nodal officer inspected Karari's wards and new PHC

Nodal officer inspected Karari's wards and new PHC- फोटो : KAUSHAMBI

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed