फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Nodal officer angry, found flaws in the maintenance of books

पुस्तकों के रखरखाव में मिलीं खामियां, नोडल अधिकारी नाराज

Thu, 30 Dec 2021 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer angry, found flaws in the maintenance of books
Nodal officer angry, found flaws in the maintenance of books - फोटो : KAUSHAMBI
जिले के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा ने बृहस्पतिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने अभिलेखों एवं पुस्तकालय में व्यवस्थाएं देखीं। पुस्तकों के रखरखाव में अव्यवस्था मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अभिलेखों को व्यवस्थित कर साफसफाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डायट में चहारदीवारी बनाने के लिए नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया। इसके बाद कक्ष में पहुंचकर अभ्यर्थियों से बातचीत की। कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए सभी लोग मास्क का उपयोग करें और दो गज की दूरी बनाएं रखें। साथ ही देश-दुनिया में हो रही घटनाओं की जानकारी के लिए समाचार पत्र और मैगजीन पढ़ने की सलाह दी।
विज्ञापन

प्रवक्ताओं से कहा कि वह अभ्यर्थियों में कौशल विकास से संबंधित कार्यों में भी रुचि पैदा करें तथा गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करें। इसके बाद नोडल अधिकारी ने परसरा, भरवारी में निर्माणाधीन बस स्टैंड का निरीक्षण किया। यहां परियोजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापरक तथा समय पर पूरी करा ली जाए। साथ ही कार्यदायी संस्था से बोर्ड लगाए जाने का निर्देश दिया। सहायक अभियंता से काम कर रहे मजदूरों व उनके परिवारों को भोजन, पेयजल एवं शौचालय आदि व्यवस्था मुहैया कराने का निर्देश दिया। साथ ही मजदूरों को कोविड-19 टीकाकरण कराने की बात कही। इसके बाद वह नरसिंहपुर कछुवा में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मैनपॉवर एवं उपकरण समय से उपलब्ध हो सकें, इसके लिए सीएमओ को निर्देशित किया। इसके बाद सीएचसी सिराथू पहुंचकर दवाओं की उपलब्धता, जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों एवं संविदाकर्मियों के भुगतान की स्थिति, कोरोना की जांच एवं कोविड के नए वैरिएंट को देखते हुए की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद नोडल अधिकारी ने गिरधरपुर गढ़ी पहुंच गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा ने गो-आश्रय स्थल में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखते हुए ठंड से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी, एडीएम जयचंद्र पांडेय, सीएमओ डॉ. केसी राय, एसडीएम सिराथू विनय कुमार गुप्ता आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed