फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   No water in the canal on the raging provider

नहर में पानी नहीं आने पर भड़के अन्नदाता

Sat, 08 Aug 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 08 Aug 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
No water in the canal on the raging provider
मंझनपुर (ब्यूरो)। धान की रोपाई के सीजन में सूखी पड़ी नहरों को लेकर परेशान पुनवार गांव के किसानों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। नाराज अन्नदाताओं ने नहर विभाग के अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायती पत्र देकर नहर की खुदाई और सफाई कराकर टेल तक पानी छोड़े जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने जल्द ही नहरों में पानी उपलब्ध कराने का भरोसा ग्रामीणों को दिलाया है।
विज्ञापन

 
कौशाम्बी में सावन के महीने में भी खेत और नहरों से धूल उड़ रही है। बारिश नहीं होने, सूखी पड़ी नहरें और अंधाधुंध बिजली की कटौती से किसान खेतों में बुआई, रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। खेतों में पानी के लिए परेशान मंझनपुर तहसील क्षेत्र के पुनवार गांव के लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। नहर विभाग के अफसरों पर मनमानी का आरोप लगते हुए पुनवार गांव के संतोष कुमार, रामप्रकाश, इंद्रपाल, गोरेलाल, हरिश्चंद्र, संगमलाल, बद्रीप्रसाद, शीतला प्रसाद, बेनी प्रसाद, शिवनाथ आदि ने कलेक्ट्रेट में आकर अपने गुस्से का इजहार किया। डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में किसानों ने बताया कि सिंचाई का एकमात्र साधन नहर है।
विज्ञापन


गांव की नहर (पुनवार माइनर) में जिस बड़ी नहर से पानी आता है, पिछले साल उसकी खुदाई करा दी गई है। इसकी वजह से पुनवार गांव की नहर में काफी कम पानी आता है। अन्नदाताओं की मानें तो पानी आने के दौरान कुछ दबंग किस्म के लोग नहर बांधकर अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। इसकी वजह से बाकी लोगों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। विरोध करने पर दबंग झगड़ा करने पर अमादा हो जाते हैं। बताया कि गांव की नहर में अवैध पाइप काफी संख्या में लगे हैं। नतीजतन पानी का दुरुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि इसकी शिकायत नहर विभाग के एक्सईएन से कई बार की गई। पर, उन्होंने ध्यान ही नहीं दिया। इसके कारण वे अब तक धान की रोपाई नहीं कर सके हैं। किसानों ने डीएम से नहर की खुदाई, सफाई कराकर टेल तक पानी उपलब्ध करवाने की मांग की। जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने नहर विभाग के एक्सईएन को हफ्तेभर के भीतर समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed