फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   No laxity till BJP's farewell: Rajbhar

जब तक भाजपा की विदाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं : राजभर

Fri, 26 Nov 2021 12:31 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
No laxity till BJP's farewell: Rajbhar
No laxity till BJP's farewell: Rajbhar - फोटो : KAUSHAMBI
सुहेल देव पार्टी के मुखिया एवं प्रदेश के पूर्व कबीना मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सूबे की भाजपा सरकार गरीबों की हितैषी बनने का दिखावा कर रही है, लेकिन वह लोगों को धोखा दे रही है। असलियत में गरीबों के लिए महंगाई डायन साबित हो रही है। यह सरकार महंगाई के मुद्दे पर बात करने से डरती है। नारा दिया कि जब तक भाजपा की विदाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व कबीना मंत्री बृहस्पतिवार को सिराथू विधानसभा क्षेत्र के नियामतपुर चौराहे पर आयोजित भागीदारी संकल्प मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रजापति समाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति को अपना नेता मान लिया है।
विज्ञापन

बोले भाजपा को जिस दरवाजे से सत्ता में लाए थे, अब उसी दरवाजे से भगा कर दिखाएंगे। तंज कसते हुए कहा कि महंगाई चरमोत्कर्ष पर है। नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं। सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। प्रदेश में खाद, बीज की कीमत आसमान छू रही हैं। जब किसान हक मांगता है, तो प्रदेश सरकार उसकी आवाज कुचलने का प्रयास करती है। भाजपा की सरकार इसलिए बनवाई थी कि सत्ता में आने के बाद सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पिछड़ों का 27 प्रतिशत आरक्षण लूटा गया तो पिछड़ी जाति के किसी नेता ने आवाज नहीं उठाई। 2022 में महागठबंधन अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगा। अखिलेश सरकार के शपथ लेते ही पांच साल के लिए घरेलू बिजली और सभी को मुफ्त इलाज की व्यवस्था की जाएगी। गरीबों को बच्चों को सरकारी एवं निजी स्कूलों में एक पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कहा कि पूर्वांचल में भाजपा का खाता नहीं खुलने दिया जाएगा।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. महेश चंद्र प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा हत्या पिछड़े, दलित, वंचित समाज के लोगों की हुईं। सम्मेलन को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलिराज राजभर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर योगेंद्र अर्कवंशी, भूपेंद्र प्रजापति, अयोध्या पाल, रविकांत प्रजापति, डॉ. मुरली मनोहर प्रजापति, डॉ. हेमंत प्रजापति, भगवत प्रजापति, बुधराम प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, कृष्णकांत प्रजापति ,राम प्रसाद प्रजापति ,राहुल प्रजापति, सुमित कुमार, सुष्मिता सिंह, नरेंद्र यादव, अंबुज भारती, कैलास चंद्र केसरवानी, सुनील यादव, रितेश प्रजापति, मो. मासूम आदि उपस्थित रहे।

No laxity till BJP's farewell: Rajbhar

No laxity till BJP's farewell: Rajbhar- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed