{"_id":"5cb62da8bdec2213fe5d4308","slug":"no-issue-in-the-hands-of-sapa-and-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुद्दा विहीन है सपा-बसपा का गठबंधन: महेंद्र नाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुद्दा विहीन है सपा-बसपा का गठबंधन: महेंद्र नाथ
Wed, 17 Apr 2019 01:03 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं में जोश भरा। भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के नामांकन के पहले कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में उतरा सपा-बसपा गठबंधन मुद्दा विहीन है। भाजपा सरकार अपने काम के दम और आम जनता से जुड़े मुद्दों के बूते चुनाव मैदान में है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज सारे दल भाजपा को घेरने के लिए मैदान में है। किसी के पास कोई विकास का एजेंडा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी नीतियों के चलते सारे दल बौखला गए हैं। जयाप्रदा को लेकर आजम खां की आपत्तिजनक टिप्पणी पर कहा कि चुनाव आयोग को मामला संज्ञान में लेकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मेजा विधायक नीलम करवरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पासी, विधायक सदर लालबहादुर, विधायक सिराथू शीतला प्रसाद, विधायक चायल संजय गुप्ता, प्रत्याशी विनोद सोनकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।