फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Nitin Gadkari says Ram Rajya is being constructed in UP, Kaushambi to have holistic development

नितिन गडकरी बोले : श्रीराम की तरह भगवान बुद्ध भी हमारे आदर्श, पूरी दुनिया में आकर्षण का केंद्र बनेगा कौशाम्बी

Thu, 06 Jan 2022 03:47 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Jan 2022 03:47 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि पिछले पांच साल में जो हुआ वह तो ट्रेलर था। पिक्चर तो अब चालू हुआ है। कौशाम्बी सहित पूरे उत्तर प्रदेश की तकदीर बदल देंगे। उत्तर प्रदेश में विकास के रामराज्य का निर्माण होगा। इस दौरान उन्होंने कई प्रस्तावित और पूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 

विज्ञापन
Nitin Gadkari says Ram Rajya is being constructed in UP, Kaushambi to have holistic development
कौशाम्बी में परियोजनाओं का लोकार्पण करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भगवान राम की तरह गौतम बुद्ध भी हमारे आदर्श हैं। इसलिए प्रभु श्रीराम के साथ ही तथागत बुद्ध के पहुंचने के जहां-जहां प्रमाण मिल रहे हैं उसे फोरलेन से जोड़ा जा रहा है। कौशाम्बी भी इसी परिपथ में आता है। ऐसे में इसे भी राम वनगमन मार्ग से जोड़ा जा रहा है। कौशाम्बी को पूरी दुनिया में आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बृहस्पतिवार को चायल विधानसभा के धन्नी सकाढ़ा गांव में आयोजित समारोह में 2656 करोड़ की लागत वाली छह परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण और शिलान्यास किया। अयोध्या में बन रहे भगवान राम के मंदिर का जिक्र करते हुए कहा देश के अलग-अलग हिस्सों में भले ही कोई भाषा बोली जाती हो, लेकिन प्रभु श्रीराम हमारी आस्था का प्रतीक हैं। कहा कि राम वनगमन पथ के दो फेज का पहले ही शिलान्यास किया जा चुका है।

विज्ञापन

Nitin Gadkari says Ram Rajya is being constructed in UP, Kaushambi to have holistic development
कौशाम्बी में सभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : प्रयागराज

तीसरे फेज का शिलान्यास कौशाम्बी में करने का सौभाग्य मिला है। बौद्ध तीर्थ स्थल कौशाम्बी का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान राम की तरह ही गौतम बुद्ध भी हमारे आदरणीय हैं। इसलिए 419 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। इस बौद्ध सर्किट में कौशाम्बी भी शामिल है। राम जानकी परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि 213 किलोमीटर का यह मार्ग अयोध्या से चित्रकूट तक जाएगा।

इसके अलावा अयोध्या से लेकर जनकपुर तक भी राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान मंच पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सांसद विनोद सोनकर, बांदा के सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक चायल संजय गुप्ता, सदर विधायक लाल बहादुर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, धर्मराज मौर्या आदि  मौजूद रहे।

ब्लैंक चेक देकर जा रहा हूं, जितना चाहें भर लो
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या व संसद में उनके साथी जिले के सांसद विनोद सोनकर अक्सर सड़कों की बात करते हैं। इस बार डिप्टी सीएम के पास ब्लैंक चेक छोड़कर जा रहा हूं। नीचे हस्ताक्षर भी कर दिया है, लेकिन ऊपर अमाउंट नहीं भरा। एक बार फिर से वादा करके जा रहा हूं, जिनता भरना हो भर लो। विकास के काम में पैसों की कमी नहीं होने पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed