{"_id":"6214f4907cde38497426c70a","slug":"nishad-community-is-respected-in-bjp-if-government-is-formed-it-will-get-share-sanjay-nishad-kaushambi-news-ald327519338","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में निषाद समाज का सम्मान, सरकार बनी तो मिलेगी हिस्सेदारी: संजय निषाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में निषाद समाज का सम्मान, सरकार बनी तो मिलेगी हिस्सेदारी: संजय निषाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि आजादी के 70 सालों में समाज को राजनैतिक दलों ने सिर्फ छलने का काम किया। भाजपा में ही निषाद समाज का सम्मान है। सरकार बनने के बाद निषाद समाज के लोगों को सम्मान व सत्ता में हिस्सेदारी मिलेगी। इसलिए निषाद समाज के लोग एकजुट होकर गठबंधन प्रत्याशी लाल बहादुर के लिए मतदान करें।
मंगलवार को सदर विधानसभा के महेवाघाट में भाजपा प्रत्याशी लालबहादुर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सपा व बसपा ने समाज के लोगों को ठगने का काम किया। भाजपा ने उन्हें सम्मान दिया। इसलिए निषाद समाज के लोग किसी के बहकावे में ना आएं। भाजपा, निषाद पार्टी के गठबंधन ने यहां से लाल बहादुर को प्रत्याशी बनाया है। इस वजह से आने वाली 27 फरवरी को बिना किसी के बहकावे में आए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें।
प्रत्याशी लाल बहादुर ने भी जनसभा में भगवान राम व निषाद राज के रिश्तों का हवाला देकर कहा कि जिस तरह भगवान राम को निषाद राज ने पार लगाया था, उसी तरह भगवान राम को लाने वाले दल को निषाद समाज के लोग ही पार लगाएंगे। जनसभा में निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव गिरजेश निषाद, राजा निषाद, मनोज निषाद ,असावरदीन निषाद ,पप्पू निषाद, उदयन सिंह, दिनेश पांडेय, बृजेश मिश्रा ,भास्कर सिंह, दिलीप अग्रहरि, महेश लोधी, महेंद्र सिंह, मिश्री लाल सरोज, राजीव पाल, शशी प्रकाश साहू आदि लोग मौजूद रहे।