{"_id":"5d360cbc8ebc3e6d1525a729","slug":"news-kaushambi-news-ald2501752152","type":"story","status":"publish","title_hn":"चायल की गौशाला में बजट का अडंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चायल की गौशाला में बजट का अडंगा
विज्ञापन
मंझनपुर। चायल कस्बे में एक करोड़ आठ लाख की लागत से बन रहे स्थाई गौशाला में रास्ता रोड़ा बन रहा है। गौशाला जाने के लिए अभी रास्ता नहीं बन सका है। इसको लेकर नगर प्रशासन ने जिलाधिकारी व राजस्व विभाग को पत्र लिखकर रास्ता निकालने की मांग किया है। दूसरी तरफ गौशाला निर्माण के लिए जारी की गई सरकारी धनराशि भी निर्माण कार्य मे बाधा पहुंचा रही है। गौशाला निर्माण कार्य की प्रगति धीमी होने से कस्बे के गोवंशों का संरक्षण अस्थाई गौशाला में किया जा रहा है।
चायल कस्बे में स्थायी गौशाला निर्माण के लिए शासन ने एक करोड़ आठ लाख रुपया स्वीकृत किया है। नगर प्रशासन ने कस्बे के ही वार्ड नंबर एक डीहा स्थित सरकारी भूमि को चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन इस गौशाला के लिए रास्ता रोड़ा बन रहा है। गौशाला आने जाने के लिए पर्याप्त रास्ता नहीं है। न ही राजस्व विभाग द्वारा यहां तक के लिए रास्ता तैयार किया गया है।
इसके अलावा गौशाला निर्माण कार्य की प्रगति धीमी है। जहां इस गौशाला को जुलाई महीने में ही बनकर तैयार हो जाना चाहिए था वहीं, इसमें अभी इसमें तीन महीने का समय और लगने के आसार हैं। स्थाई गौशाला तैयार नहीं होने के कारण कस्बे के 18 गौवंश को अस्थाई गौशाला में रखा गया है। ईओ दिनेश सिंह ने बताया कि गौशाला निर्माण के शासन द्वारा अभी मात्र 2.5 लाख रुपये ही जारी किया गया है। धन मिलते ही निर्माण कार्य तेजी से कराया जाएगा।
विज्ञापन
चौराडीह में फसल चौपट कर रहे अन्ना मवेशी
चायल तहसील के चौराडीह और जलालपुर शाना क्षेत्र के किसान अन्ना मवेशी को लेकर परेशान हैं। क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि उनके क्षेत्र में एक भी गौशाला नहीं है। इस कारण अन्ना मवेशी उनकी फसलों को चौपट कर रहें है। क्षेत्र के किसान गुड़ाई उदय सिंह, नन्हे तिवारी, राम भजन आदि लोगों का कहना है कि क्षेत्र के हरदुआ गांव में संचालित गौशाला मात्र कागजों पर ही कोरम पूरा कर रही है। हकीकत में क्षेत्र के किसान अन्ना मवेशी से परेशान हैं।