फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   news

गरीबों का हक डकार रहे रसूखदार

Sat, 14 Mar 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 14 Mar 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
news
मंझनपुर (ब्यूरो)। गौरव क्रांति मोर्चा से जुड़ी और चायल के पूर्व विधायक दिनेश सोनकर की बेटी आकांक्षा ने लोहिया आवास और समाजवादी पेंशन आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल प्रजापति के साथ शनिवार को मंझनपुर में मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि अफसरों की अनदेखी के कारण गरीबों का हक रसूखदार डकार रहे हैं। कहा कि इसके लिए वे ग्रामीणों को जागरूक करेंगी, तभी गरीबों को उनका हक हासिल होगा।
विज्ञापन


गौरव क्रांति मोर्चा और गौरव कल्याण एवं विकास संस्थान ने गरीबों के हक की लड़ाई शुरू की है। इसके तहत जहां संगठन ने अभी हफ्तेभर पहले मंझनपुर के डायट मैदान में धरना-प्रदर्शन किया था। वहीं शनिवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल प्रजापति और चायल के पूर्व विधायक दिनेश सोनकर की बेटी आकांक्षा सोनकर ने इस मुद्दे को लेकर मीडिया से मुखातिब भी हुई। इस दौरान आकांक्षा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से गरीबों के उत्थान को तमाम योजनाएं तो संचालित हैं।
विज्ञापन


पर, ये योजनाएं कुर्सी पर बैठे लोगों ने इसे अपनी जेब भरने का जरिया बना रखा है। कहा कि लोहिया आवास और समाजवादी पेंशन जैसी योजनाओं में गांव-गांव गड़बड़ी हुई है। गरीबों के बजाय अपात्रों को योजनाओं का लाभ दे दिया गया है। इसके कारण गरीब दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। कहाकि रोज ही गरीब ग्रामीण इसकी शिकायतें लेकर ब्लाक से लेकर विकास भवन, कलेक्ट्रेट तक घूमते रहते हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। कहाकि अब गरीबों की यह लड़ाई गौरव क्रांति मोर्चा लड़ेगा। संगठन के लोग गांव-गांव घूमकर गरीबों को उनका हक दिलाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed