फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   news

वसूली पर सहज जनसेवा केंद्र का संचालक फंसा

Sat, 14 Mar 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 14 Mar 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
news
करारी (ब्यूरो)। आधारकार्ड बनाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूलना जमदुआ गांव के सहज जनसेवा केंद्र के संचालक को मंहगा पड़ा। शनिवार की शाम खुद डीएम इस केंद्र की जांच करने पहुंच गए। जहां मौजूद लोगों ने वसूली की उनसे शिकायत की। डीएम ने तत्काल मौके पर करारी पुलिस को बुलाकर केंद्र संचालक के खिलाफ एफआईआर लिखकर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बता दें कि ग्रामीणों को आय, जाति, निवास समेत सभी प्रमाणपत्र आसानी से उपलब्ध हों। इसके लिए गांव-गांव सहज जनसेवा केंद्र खोले गए हैं। सहज जनसेवा केंद्र के संचालकों को निर्धारित शुल्क लेकर ग्रामीणों को जरूरी प्रमाणपत्र बनाकर उपलब्ध कराना होता है। करारी के जमदुआ गांव में भी सहज जनसेवा केंद्र खोला गया है। जहां शनिवार को आसपास के कई गांव के लोग आधारकार्ड बनवाने गए थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि आधारकार्ड बनवाने के लिए केंद्र संचालक और वहां मौजूद कर्मचारी लोगों से निर्धारित शुल्क के अलावा 50-50 रुपये अतिरिक्त वसूल रहे थे। सुविधा शुल्क वसूली की शिकायत किसी ने जिलाधिकारी से कर दी। बता दें कि उस समय जिलाधिकारी परीक्षा केंद्रों की जांच करके लौट रहे थे। शाम करीब 5.30 बजे जिलाधिकारी सीधे लाव-लश्कर के साथ जमदुआ स्थित सहज जनसेवा केंद्र पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डीएम को फोर्स के साथ आया देख केंद्र संचालक और कर्मचारी भाग निकले। वहां मौजूद लोगों ने डीएम से आधारकार्ड बनवाने के नाम पर वसूली की शिकायत की। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम राजमणि यादव ने तत्काल मौके पर करारी कोतवाली पुलिस को बुलाया। साथ ही ग्रामीणों का बयान दर्ज करके केंद्र संचालक के खिलाफ एफआईआर लिखने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर करारी पुलिस ने केंद्र संचालक उमेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed