{"_id":"1588ce4e02c22a5d0606fe235c26cc3c","slug":"news-hindi-news-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे के लिए भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे के लिए भरी हुंकार
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Thu, 12 Mar 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से प्रभावित किसानों की ऋणमाफी और मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को अपना दल और भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में हुंकार भरी। प्रदर्शन के साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित 4 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। मांगें पूरी नहीं होने पर अद और भाजपा नेताओं ने किसानों के साथ जिलेभर में आंदोलन चलाने की चेतावनी भी दी है।
बता दें कि हफ्तेभर पहले हुई जोरदार बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं, आलू, सरसों, चना आदि की फसलें बर्बाद हो गई थीं। मौसम की मार से जिलेभर के हजारों किसान प्रभावित हुए हैं।
बर्बाद फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर बुधवार को अपनादल और भाजपा ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अपना दल के जिलाध्यक्ष विनोद कसेरा की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे दोनों दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित 4 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इसमें किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड से खेती के लिया गया ऋण और बकाया बिजली का बिल माफ करने, बारिश से बर्बाद हुई फसलों को किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने, क्रय केंद्रों पर किसानों की पैदावार की खरीद किए जाने, खाद, बीज, पानी, बिजली यंत्र आदि किसानों को लागत मूल्य पर उपलब्ध कराने की मांग की गई। अनदेखी पर अद और भाजपा नेताओं ने जिलेभर के किसानों के साथ आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, जवाहर सिंह पटेल, मनोज विश्वकर्मा, वासुदेव पटेल, शुभेंद्र श्रीवास्तव, अनिल विश्वकर्मा, अनिल सिंह पटेल, राजेश यादव, दुर्गेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।