फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   newborn death in district hospital

अस्पताल में बिजली न होने से गई नवजात की जान

Sun, 17 Sep 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 17 Sep 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
newborn death in district hospital
जिला अस्पताल में लगातार कट रही बिजली से प्रभावित हुई इमरजेंसी सेवा ने आखिरकार एक नवजात की जान ले ली। शुक्रवार शाम एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। दोनों का वजन कम था। इसलिए उनको एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था। मगर रात करीब 11 बजे एक नवजात ने दम तोड़ दिया दूसरे की भी हालत गंभीर थी। उसे रात लगभग दो बजे इलाहाबाद के चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार देर रात उसकी भी मौत हो गई। अमर उजाला के लगातार चेताने के बाद भी जिला अस्पताल के अफसर नहीं चेते। परिणामस्वरूप एक नवजात की जान चली गई।
विज्ञापन


सिराथू तहसील क्षेत्र के मधवामई की मायादेवी को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। माया देवी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। दोनों का वजन बहुत कम था। इनमें एक 12 सौ ग्राम जबकि दूसरा 13 सौ ग्राम का था। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को सिक न्यू केयर यूनिट (एसएनसीयू) वार्ड में भर्ती किया गया था। रात करीब 11 बजे अचानक बिजली कट गई। इससे इमरजेंसी सेवा प्रभावित हो गई। इसी दौरान उन दोनों नवजातों में से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। प्रभारी सीएमएस डॉ. अरविंद कनौजिया आनन-फानन अस्पताल पहुंचे और पूछताछ के बाद दूसरे बच्चे का चेकअप कराया। उसकी भी हालत गंभीर पाई गई। इस पर रात करीब दो बजे उसको इलाहाबाद के चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर अगले दिन यानी शनिवार देर रात उसकी भी मौत हो गई। जानकारी होने पर डीएम मनीषकुमार वर्मा ने रात में ही अस्पताल का निरीक्षण किया और डॉक्टरों से पूछताछ की। इसके बाद पूरे मामले की जांच उन्होंने एसडीएम सदर विवेक चतुर्वेदी को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed