{"_id":"6840980eaad0836a04039cc4","slug":"new-shanti-hospital-sealed-after-the-death-of-a-child-suffering-from-fever-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-126354-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बुखार पीड़ित बालक की मौत के बाद न्यू शांति हॉस्पिटल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बुखार पीड़ित बालक की मौत के बाद न्यू शांति हॉस्पिटल सील
Thu, 05 Jun 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। मुख्यालय में संचालित न्यू शांति हॉस्पिटल में तीसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। बुधवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे डिप्टी सीएमओ को अस्पताल में चिकित्सक समेत कोई भी पैरामेडिकल स्टॉफ नहीं मिला। इस पर डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल सीलकर नोटिस चस्पा करा दिया।
फतेहपुर जनपद के धाता अंतर्गत अजरौली पल्लावां निवासी राजकुमार ने बुखार पीड़ित अपने बेटे शनि को रविवार रात मंझनपुर स्थित न्यू शांति हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान शनि की मौत हो गई थी। इससे घबराए डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ अस्पताल छोड़कर भाग निकले। आक्रोशित परिजनों, रिश्तेदारों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया था। सोमवार सुबह परिजनों ने सड़क पर वाहनों को खड़ा कर रास्ता भी जाम किया था।
घटना के तीसरे दिन बुधवार की दोपहर झोलाछाप के नोडल अफसर/डिप्टी सीएमओ डॉ. राहुल निरीक्षण करने अस्पताल पहुंचे। डॉ. राहुल ने बताया कि मौके पर मिले एक मात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ छुट्टी पर हैं। इस कारण अस्पताल की जांच-पड़ताल नहीं की जा सकी। सीलिंग की कार्रवाई करते हुए अस्पताल की दीवार पर नोटिस चस्पा करा दिया गया है। चेताया कि तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा।