फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   New PHC Tenwa was found hanging in the lock at 11

न्यू पीएचसी टेंवा में 11 बजे लटका मिला ताला

Sat, 11 Jul 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 11 Jul 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेंवा में शुक्रवार को 11 बजे ताला लटका था। मरीजों ने इलाज के लिए चिकित्सकों का घंटों इंतजार किया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर काटा। मुख्य चिकित्साधिकारी से शिकायत की। सीएमओ का दावा है कि मामले की जांच कराई जाएगी। आरोप की पुष्टि होने पर पूरे स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

टेवा गांव के रहने वाले संतोष कुमार, नैना देवी, टिकरी के रमेश कुमार, राकेश कुमार, टेनशाहआलमाबाद के रामबाबू, बरैसा के शंकरलाल, हंडिया की शोभा देवी, भरसवंा के वीरेन्द्र कुमार, जजौली के रामनरेश, देवीदयाल के पुरवा के रामलखन, रामचरन के पुरवा के अशोक कुमार आदि का कहना है कि नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेंवा के चिकित्सक और कर्मचारी मनमानी पर उतारू है।
विज्ञापन


आरोप है कि डॉक्टर, फार्मासिस्ट आदि कर्मचारी रोजाना ड्यूटी से नदारद रहते हैं। इससे मरीजों को इलाज के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि चिकित्सकों ने शुक्रवार हो हद ही पार कर दी। 11 बजे तक अस्पताल ही नहीं खुला था। मरीज इलाज के लिए बाहर चिकित्सकों का इंतजार कर रहे थे। डॉक्टरों की इस कदर मनमानी को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी से शिकायत की। सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अपर मुख्य चिकित्साधिकारी घनश्याम द्विवेदी को जांच करने का निर्देश दिया है। इस संदर्भ में सीएमओ राजकुमार मिश्रा का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। आरोप की पुष्टि होने पर चिकित्सकों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह दोआबा की अन्य अस्पतालों में भी चिकित्सक और कर्मचारी अक्सर ड्यूटी से नदारद रहते हैं। इससे मरीजों को इलाज के लिए भारी दिक्कतों से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed