फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   new nagarpanchya

पूरब-पश्चिमशरीरा को मिला नगर पंचायत का दर्जा

Fri, 03 Jan 2020 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
new nagarpanchya
मंझनपुर-पश्चिमशरीरा। सरसवां ब्लॉक के पूरबशरीरा और पश्चिमशरीरा ग्रासभा के बासिंदों का दसकों पूराना सपना नए साल में साकार हो गया। साल के पहले दिन ही शासन ने दोनों ग्रामसभाओं को आपस में समाहित कर पूरब-पश्चिमशरीरा नाम की नई नगर पंचायत गठित कर दिया। शासन की ओर से जारी अधिसूचना बुधवार की देर शाम जिला प्रशासन को प्राप्त हो गई। खबर स्थानीय ग्रामीणों को हुई तो सभी जश्न में डूब गए। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया जा रहा है।
विज्ञापन

आबादी के लिहाज से सरसवां ब्लॉक की पूरबशरीरा एवं पश्चिमशरीरा बड़ी ग्राम सभाएं थीं। पूरबशरीरा में 32 व पश्चिमशरीरा में 12 समेत कुल 44 मजरे शामिल थे। पश्चिमशरीरा बाजार तो यमुना की तराई का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। यहां यहां स्कूल, कॉलेज, बैंक, अस्पताल, थाना आदि सुविधाएं भी हैं। पर, ग्राम सभा होने के कारण इसका अपेक्षित विकास नहीं हो सका। स्थानीय लोग पश्मिशरीरा बाजार को टाउनएरिया के रूप में विकसित करने की लंबे समय से मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी लाल बहादुर के सामने भी ग्रामीणों ने इसकी मांग रखी थी। चुनाव में लालबहादुर को सफलता मिलने के साथ ही सूबे में भाजपा सत्तासीन हो गई। मौका और दस्तूर देख सदर विधायक ने इसके लिए कवायद किया। हालांकि, राजनीतिक कारणों से बीच में मामला ठंडा पड़ गया था। इधर बीच फिर ग्रामीणों ने मांग उठाई तो विधायक ने सक्रियता दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजतन नगर विकास अनुभाग ने विधायक द्वारा भेजवाए गए प्रस्ताव को मंजूरी देकर 28 नवंबर को पहली अधिसूचना जारी कर दिया था। दावा और आपत्तियों का निस्तारण कर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पत्रावली शासन को भेज दिया। 31 दिसंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में शासन ने दोनों ग्राम सभाओं को मिलाकर पूरब-पश्चिमशरीरा नाम की नई नगर पंचायत गठित कर अंतिम अधिसूचना जारी कर दिया। पहली जनवरी की देर शाम जिला प्रशासन को मिले पत्र की जानकारी होते ही दोनों ग्राम सभाओं के लोग गदगद हो उठे। ग्रामीणों ने सदर विधायक का आभार व्यक्त करने के साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी।
नवगठित नगर पंचायत में शामिल किए गए मजरे
पश्चिमशरीरा के मजरे- (1) चिमनिया का डेरा (2) अहिरन का पूरा उर्फ चन्द्रपाल का डेरा (3) संतू का डेरा (4) करवरियन का पूरा (5) निबिहा (6) भरोसा का डेरा (7) नट बाबा का डेरा (8) राम अधीन का पूरा (9) चंदेलन का डेरा (10) रहउन।
-------
पूरब शरीरा के मजरे- (1) गड़रियन का पूरा (2) भोलानाथ का डेरा (3) रतन का डेरा (4) दमद का पूरा (5) मलियन का डेरा (6) नागचौरी का पूरा (7) बरइन का पूरा (8) दस्सू का डेरा (9) कलशापर (10) नउवन तारा (11) हरिश्चन्द्र का डेरा (12) चांद कुआ (13) नत्थू का डेरा (14) नौरंग का डेरा (15) गौतम जी का डेरा (16) टहेरा (17) दुर्गा सिंह का डेरा (18) कसहाई बाग (19) दूनी तिवारी का पूरा (20) शिवरतन का पूरा (21) सरपतही (22) घसिया का पूरा (23) टोनहा का पूरा (24) डिहवा (25 ) घोषरा (26) भीटी (27 ) देवी लोध का डेरा (28) भवभूती सिंह का डेरा (29) राजेन्द्र सिंह का डेरा (30) जग्गू का डेरा (31) सेमरहा (32) बघेलन का डेरा।
लोधन का पूरा और नगरेहा खुर्द बनेगी अलग ग्राम पंचायत
मंझनपुर। नवगठित पूरब-पश्चिमशरीरा नगर पंचायत में ग्राम सभा पश्चिमशरीरा के दो मजरे लोधन का पूरा और नगरेहा खुर्द को काटकर अलग कर दिया गया है। इन मजरों का परिसीमन कर अलग से ग्राम पंचायत बनाया जाएगा। ऐसे में पूरब-पश्चिमशरीरा को टाउनएरिया बनाने के बाद भी विकास खंड सरसवां में ग्राम सभाओं की संख्या जस की तस बनी रहेगी। क्योंकि, पूरबशरीरा और पश्चिमशरीरा गांव कटने के बाद लोधन का पूरा एवं नगरेहा खुर्द नई ग्राम सभा के रूप में जुड़ जाएंगे।
अनुसूचित आबादी वाला मजरा बनेगा वार्ड नंबर एक
मंझनपुर। पूरब-पश्चिमशरीरा को नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी होने के बाद यहां अब वार्डों का गठन किया जाएगा। प्रशासनकि सूत्रों की मानें तो शासकीय नियमानुसार जिस मजरे में अनुसूचित आबादी सर्वाधिक होगी उसे ही वार्ड नंबर एक बनाया जाएगा। इसे लेकर स्थानीय राजनीतिज्ञ गुणा-गणित लगाने में जुट गए हैं।

शासन ने पूरब-पश्चिमशरीरा नगर पंचायत की अधिसूचना जारी कर दिया है। नवगठित नगर पंचायत को आकार देने के लिए जल्द ही सभी आवश्यक कार्यवाहियां पूरी कराई जाएंगी। इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश दे दिया गया है।
मनीष कुमार वर्मा-डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed