{"_id":"590f793d4f1c1b47548514b0","slug":"nevada-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों की कमी से जूझ रहा नेवादा ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों की कमी से जूझ रहा नेवादा ब्लॉक
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 08 May 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड नेवादा में पद तो हैं पर कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं है। कर्मचारियों के न होने से विभिन्न पटलों का काम एक ही कर्मचारी को करना पड़ रहा है। इसके चलते ब्लॉक का विकास कार्य समय से पूरा नहीं हो पा रहा है। समस्या को देखते हुए बीडीओ ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर कर्मचारियों को तैनात करने की मांग की पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसके चलते ब्लॉक कर्मी काम के बोझ से जूझ रहे हैं।
विकास खंड नेवादा कार्यालय में 15 कर्मचारियों के पद सृजित हैं। आफिस में परियोजनाओं की लिखापढ़ी के पटल को देखने के लिए लेखा लिपिक के चार, सामान्य लिपिक के तीन, सहायक विकास अधिकारियों के सात व जीप चालक का एक पद हैं। इन पदों पर लेखा लिपिक एक, सामान्य लिपिक एक, सहायक विकास अधिकारी दो की तैनाती है। जीप चालक की तो नियुक्ति ही नहीं है। 15 में 11 कर्मियों की कमी से जूझ रहे ब्लॉक में विकास कार्यों की लिखापढ़ी से लेकर रिपोर्टिंग का सारा काम पिछड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ अखिलेश त्रिपाठी ने सीडीओ को तीन दिन पहले पत्र भेजकर कर्मचारियों की मांग की है।