फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Network Dhadam, e-posh machine made toy

नेटवर्क धड़ाम, ई-पॉश मशीन बनी खिलौना

Sat, 13 Apr 2019 12:47 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 13 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
Network Dhadam, e-posh machine made toy
चावल
मंझनपुर। दोआबा में मोबाइल कंपनियों का इंटरनेट भी धड़ाम हो गया है। इससे ई-पॉश मशीन खिलौना बनकर रह गई है। इस वजह से खाद्यान्न नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं और कोटेदारों में आएदिन कहासुनी हो रही है। इसे लेकर कोटेदार परेशान हैं।
विज्ञापन


राशन वितरण व्यवस्था पारदर्शी बनाने के लिए शासन ने कोटेदारों को ई-पॉश मशीन दे रखी है। नेटवर्क खराब होने के कारण करीब एक हफ्ते से यह मशीन खिलौना बनी हुई है। इससे उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ता सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान तक दिन में दो से चार बार जाते हैं और हर दफा बैरंग लौटते हैं। इसे लेकर उपभोक्ताओं की कोटेदारों से नोकझोंक भी होती है। कभी-कभी तो स्थिति हाथापाई तक की आ जाती है। कोटेदारों का कहना है कि उपभोक्ता उनकी परेशानी समझने को तैयार नहीं हैं। उन्हें लगता है कि कोटेदार जानबूझकर मनमानी कर रहे हैं। वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर नेटवर्क खराब रहता है तो फिर राशन वितरण के लिए पहले जैसी व्यवस्था ही कर दी जाए। लगातार दो से तीन महीने तक राशन नहीं मिलने के कारण भूखों करने की नौबत आ जाती है। मामले में जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेन्दु का कहना है कि शासन को जल्द ही इस बाबत पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया जाएगा। फिलहाल कोटेदार चाहें तो मोबाइल से भी ई-पॉश मशीन को कनेक्ट करके राशन वितरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed