{"_id":"670d9cfce9006ded270c15b4","slug":"nephew-beaten-for-protesting-against-molestation-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-117486-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: छेड़खानी का विरोध करने पर महिला व भाई-भतीजे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: छेड़खानी का विरोध करने पर महिला व भाई-भतीजे को पीटा
विज्ञापन
सरायअकिल। कस्बे के ठठेरी बाजार में शनिवार रात भाई व भतीजे के साथ मेला देखने गई महिला संग छेड़खानी की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने तीनों को लाठी-डंडे से पीट दिया।
इस दौरान महिला का दो वर्षीय बच्चा छिटककर सड़क पर गिर गया। शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
सरायअकिल इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि वह भाई और भतीजे के साथ खरका फकीराबाद का दशहरा मेला देखने आई थी। आरोप है कि ठठेरी बाजार के पास मेले में विनय सोनार छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की।
बीच-बचाव करने पर भाई-भतीजे को भी विजय सोनार ने अपने साथी शिव सोनार व अमन अग्रहरि के साथ मिल पीट दिया और फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।