{"_id":"69fb98d26411b4014508a6a4","slug":"neither-the-woman-was-identified-nor-the-killers-were-found-kaushambi-news-c-261-1-pr11022-140902-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: न महिला की हुई शिनाख्त... न हत्यारों का लगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: न महिला की हुई शिनाख्त... न हत्यारों का लगा पता
Thu, 07 May 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 07 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
सैनी के नरसिंहपुर कछुआ में हाईवे किनारे मिले अज्ञात महिला के शव मामले में 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। न तो अब तक महिला की शिनाख्त हो सकी है और न ही आरोपियों का कोई पता चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट से मौत की पुष्टि होने के बाद हत्या की आशंका और गहरा गई है।
27 अप्रैल को सैनी कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर कछुआ हाईवे किनारे खेत में करीब 35 वर्षीय महिला का शव मिला था। घटना के तीन दिन बाद हुए शव के पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने से मौत की बात सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज करते हुए महिला के शव की शिनाख्त शुरू की।
इसके लिए महिला की फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही है, लेकिन मामले में दस दिन बाद भी पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त के लिए कई टीमों को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।