{"_id":"614b7e7f8ebc3efd993bdba2","slug":"neighbors-beat-farmer-to-death-in-land-dispute-kaushambi-news-ald316457398","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में पड़ोसियों ने किसान को पीटकर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में पड़ोसियों ने किसान को पीटकर मौत के घाट उतारा
विज्ञापन
Neighbors beat farmer to death in land dispute
- फोटो : KAUSHAMBI
सरायअकिल थाना क्षेत्र के तिल्हापुर गांव में बुधवार सुबह जमीन के विवाद में पड़ोसियों ने किसान पर लाठी, डंडों व धारदार हथियार हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तिल्हापुर गांव निवासी रामबहोरी मिश्रा (55) किसान था। उसके बेटे राजेश के मुताबिक पड़ोसी मुन्ना पांडेय उसके घर के बगल में भवन निर्माण करवा रहा है। बुधवार सुबह मुन्ना पांडेय ने उसकी जमीन पर निर्माण कार्य कराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
रामबहोरी ने इसका विरोध किया तो पड़ोसी झगड़े पर अमादा हो गया। बाद-विवाद के दौरान तैश में आकर मुन्ना पांडेय ने अपने भाई-भतीजों को बुलाकर रामबहोरी पर लाठी, डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में राम बहोरी मिश्रा का सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया।
मरणासन्न हालत में किसान को छोड़कर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल रामबहोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल रेफर कर दिया।
राजेश की तहरीर पर पुलिस ने मुन्ना पांडेय, मुन्नू पांडेय, धुन्नू पांडेय, शिवम पांडेय, रितेश पांडेय, शुभम पांडेय व छोटू पांडेय समेत सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, एसआरएन अस्पताल में देर शाम राम बहोरी मिश्रा की मौत हो गई।