फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Neighboring bullies ransacked the house and beat up the family

Kaushambi News: पड़ोसी दबंगों ने घर में तोड़फोड़ कर कुनबे को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Neighboring bullies ransacked the house and beat up the family
पड़ोसी दबंगों ने घर में तोड़फोड़ कर कुनबे को पीटा
विज्ञापन

सैनी कोतवली के धुमाई गांव की घटना, चार पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। सैनी कोतवाली के धुमाई गांव में रविवार की शाम दबंगो ने पड़ोसी के घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए परिवार को बेरहमी से पीट दिया। मोहल्ले वालों के दखल पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
खरका मोहल्ले की अंशुला पत्नी राम भवन का पड़ोसी रामू लाल से भूमि विवाद चल रहा है। इसी अदावत में रविवार की रात दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़कर पड़ोसी ने दोस्तों के साथ उसके में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए अंशुला के साथ पूरे परिवार को बेरहमी से पीट दिया। शोरगुल सुन जुटे ग्रामीणों के दखल देने पर आरोपी हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने रामू लाल समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दबंगों के हमले के बाद से पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है।
विज्ञापन

------------
घर से किशोरी अगवा, तीन रिश्तेदारों के खिलाफ केस
चायल। पिपरी कोतवाली के चायल कस्बा निवासी एक परिवार मजदूरी करता है। 25 मार्च को पूरा परिवार मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर गया था। घर में किशोरी अपनी दादी के साथ थी। इसी बीच रिश्ते में बहन का देवर लगने वाला युवक अपने दो अन्य दोस्तों को साथ लेकर आया था। देर शाम तीनों युवक घर में अकेली रही किशोरी को अगवा कर ले गए। घर लौटे मजदूर दंपती को जब बेटी नहीं दिखाई दी तो खोजबीन शुरू की।इस दौरान पता चला कि चरवा निवासी रिश्तेदार ने प्रयागराज धूमनगंज क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों के साथ किशोरी को अगवा कर लिया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने चरवा क्षेत्र के शटई निवासी ज्ञान चंद्र, माता प्रसाद और पंचू निवासी बम्हरौली थाना धूमनगंज, प्रयागराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी युवक
बारा। कौशाम्बी कोतवाली के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि पड़ोसी युवक उसकी नाबालिग बेटी से फोन पर बात करता था। उसकी इस हरकत से परेशान हो कर युवक के घर वालों से शिकायत की थी। लेकिन वह नहीं माना एक सप्ताह पहले उसकी बेटी घर में अकेली थी।उसी का फायदा उठाकर कर युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर कर अपने साथ भगा ले गया। पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस गायब किशोरी को पता लगाने में जुट गई है। संवाद
-------------
पड़ोसी युवक ने की विवाहिता से छेड़खानी
पइंसा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम पड़ोसी युवक ने मोहल्ले की विवाहिता को घर में अकेली पाकर उसके साथ छेड़खानी किया। विवाहिता ने विरोध किया तो आरोपित भाग निकला। इसके बाद विवाहिता को फोन पर कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। घर लौटे परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता थाने पहुंची और मामले की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
------------
डंपर की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
कौशाम्बी। कोतवाली के ढोसकहा निवासी कंधई लाल रविवार को पत्नी निशा देवी के साथ सरायअकिल बाजार गया था। देर शाम घर लौटते समय फकीराबाद चौराहे के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में कंधई लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर ली। संवाद
------------
चचेरे भाई ने युवक को पीटा
मंझनपुर। नगर कोतवाली के टेवां निवासी मुन्ना का चचेरे भाई अनिल से रविवार की दोपहर मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बात बढ़ने पर अनिल ने मुन्ना को बेरहमी से पीट दिया। शोरगुल सुन घर-परिवार के साथ मोहल्ले के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बीच-बचाव करते हुए किसी तरह मामला शांत कराया। देर शाम पुलिस ने मुन्ना की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
---------------
खड़ी बाइक उठा ले गए चोर
सिराथू। सैनी कोतवाली के अजुहा निवासी आकाश कुमार का कहना है कि वह रोजाना की तरह शनिवार की शाम भी अपनी बाइक बरामदे में खड़ी कर दी थी। रात में चोर बरामदे से बाइक पार कर ले गए। सुबह बाइक गायब देख युवक सन्न रह गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर रविवार की शाम पीड़ित ने थाने पहुंचकर बाइक चोरी की एफआईआर करा दी। संवाद

-----------
युवक ने अधेड़ को दी जान से मारने की धमकी
बारा। कौशाम्बी कोतवाली के सोंधिया निवासी विनय कुमार का कहना है कि वह एक दीवार का निर्माण करा रहा था। आरोप है कि पड़ोसी अजय ने उसकी दीवार गिरा दिया। विरोध करने पर युवक मारपीट पर अमादा होते हुए युवक को जान से मारने की धमकी दी। हंगामा देख घर-परिवार के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed