{"_id":"66834a1f2aca490d840c5394","slug":"neighbor-sued-for-molesting-woman-after-686-days-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-113469-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 686 दिन बाद महिला से छेड़खानी के आरोप में पड़ोसी पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 686 दिन बाद महिला से छेड़खानी के आरोप में पड़ोसी पर मुकदमा
Tue, 02 Jul 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
इलाके की एक महिला से छेड़खानी के आरोप में 686 दिन बाद पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कोर्ट के आदेश पर रविवार को करारी कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
करारी क्षेत्र के एक गांव की महिला के मुताबिक उसका पति परदेस में रहता है। घर पर वह बच्चों के साथ रहती है। 14 अगस्त 2022 को वह बरामदे में सो रही थी। भोर तीन बजे मोहल्ले का नग्गन उसकी चारपाई पर आकर छेड़छाड़ करने लगा।
इस पर महिला की नींद खुल गई तो वह चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुन पड़ोसियों को जुटता देख आरोपी युवक गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।
विज्ञापन
नामजद तहरीर के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने पुलिस अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। थक-हारकर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर 686 दिन बाद रविवार की शाम कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया।
दुष्कर्म में नाकाम युवक ने युवती को पीटा, मुकदमा
सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि पड़ोसी के घर रिश्तेदारी आए युवक ने बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी युवक भाग निकला। पीड़ित मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
किशोरी को बहला ले गया पड़ोसी युवक
महेवाघाट कोतवाली इलाके के एक गांव की किशोरी को पड़ोसी युवक बहला ले गया। किशोरी शनिवार शाम घर से चारा काटने के लिए खेत की ओर गई थी। घंटों घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उन्हें हकीकत का पता चला। रविवार की शाम पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।