फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Neighbor raped teenager, case registered

पड़ोसी ने किशोरी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Mon, 04 Jul 2022 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Neighbor raped teenager, case registered
सरायअकिल कोतवाली के एक गांव की किशोरी बुधवार की शाम खेत की ओर गई थी। इस दौरान पड़ोसी युवक ने उसे दबोच लिया। आरोप है कि दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक धमकी देते हुए भाग निकला। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद घर लौटी किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई। शनिवार को मां के साथ कोतवाली पहुंचकर पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर चार माह बाद किशोरी से दुष्कर्म का केस दर्ज
करारी कोतवाली के एक गांव की किशोरी के साथ चार मार्च की शाम पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया था। पीड़ित पिता ने आरोपी के घर जाकर उलहना दिया तो आरोपी युवक व उसके घर वाले मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि नामजद तहरीर के बाद भी कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर चार माह बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी युवक समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed