फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   navratri puja

पूजी गई मां ब्रह्मचारिणी

Sat, 09 Apr 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
navratri puja
मां शीतलाधाम में दर्शन-पूजन को उमड़ी भक्तों की भीड़
बासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन शनिवार को माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की श्रद्धालुओं ने आराधना की। वहीं नवरात्र पर शक्तिपीठ शीतलाधाम में दर्शन को दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। इसी तरह से अन्य देवीमंदिरों में भी दिनभर मैया के जयकारे गूंजत रहे।
विज्ञापन

मां भगवती की पूजा का पर्व बांसतिक नवरात्र इन दिनों चल रहा है। शनिवार को नवरात्र के दूसरे दिन मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की गई। व्रतियों के घरों में  दुर्गा सप्तशती के पाठ किया। वहीं देवीमंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी। सबसे ज्यादा भीड़ 51 शक्तिपीठों में शुमार मां शीतलाधाम कड़ा में दिखी। जहां कौशाम्बी के अलावा आसपास के जिले और दूसरे राज्यों के लोग भी भारी संख्या में पहुंचे। शीतलाधाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला भोर से शुरू होकर दिनभर चलता रहा। वहीं बासंतिक नवरात्र पर पूजा, दर्शन की ऐसी ही भीड़ दुर्गा मंदिर मंझनपुर, मां आनंदी मंदिर अढ़ौली, मां झारखंडी माता मंदिर पूरब शरीरा में भी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed