{"_id":"570942254f1c1b002ac810fb","slug":"navratri-puja","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजी गई मां ब्रह्मचारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजी गई मां ब्रह्मचारिणी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
मां शीतलाधाम में दर्शन-पूजन को उमड़ी भक्तों की भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन शनिवार को माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की श्रद्धालुओं ने आराधना की। वहीं नवरात्र पर शक्तिपीठ शीतलाधाम में दर्शन को दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। इसी तरह से अन्य देवीमंदिरों में भी दिनभर मैया के जयकारे गूंजत रहे।
मां भगवती की पूजा का पर्व बांसतिक नवरात्र इन दिनों चल रहा है। शनिवार को नवरात्र के दूसरे दिन मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की गई। व्रतियों के घरों में दुर्गा सप्तशती के पाठ किया। वहीं देवीमंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी। सबसे ज्यादा भीड़ 51 शक्तिपीठों में शुमार मां शीतलाधाम कड़ा में दिखी। जहां कौशाम्बी के अलावा आसपास के जिले और दूसरे राज्यों के लोग भी भारी संख्या में पहुंचे। शीतलाधाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला भोर से शुरू होकर दिनभर चलता रहा। वहीं बासंतिक नवरात्र पर पूजा, दर्शन की ऐसी ही भीड़ दुर्गा मंदिर मंझनपुर, मां आनंदी मंदिर अढ़ौली, मां झारखंडी माता मंदिर पूरब शरीरा में भी दिखी।