फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Narcotics team from Lucknow caught ganja worth five lakhs

लखनऊ से आई नारकोटिक्स विभाग की टीम ने पकड़ा पांच लाख का गांजा

Tue, 12 Apr 2022 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Narcotics team from Lucknow caught ganja worth five lakhs
Narcotics team from Lucknow caught ganja worth five lakhs
लखनऊ की नारकोटिक्स विभाग की टीम (एनसीबी) ने सोमवार को महेवाघाट कोतवाली इलाके में पुलिस व एसओजी की टीम के साथ संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग कर चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर उड़ीसा से गांजा लाकर यहां की भांग की दुकानों में उसकी सप्लाई करते थे। तस्करों के पास से एक स्कार्पियो व 18 पैकेट में भरा 50 किलो पांच सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत करीब पांच लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी समर बहादुर ने बताया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (उप्र) को कुछ दिन पहले सूचना मिली थी कि कौशांबी, प्रयागराज व प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। इसे लेकर पुलिस की टीम सक्रिय की गई थी। सोमवार को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो लखनऊ को सूत्रों से पता चला कि कुछ लोग उड़ीसा से गांजा लेकर स्कार्पियो से मध्य प्रदेश के रास्ते से होते हुए प्रयागराज जा रहे हैं। इस पर एनसीबी की टीम ने जिला पुलिस से सहयोग मांगा।
विज्ञापन

देर रात महेवाघाट कोतवाली के पास चेकिंग लगाकर तस्करी कर लाए जा रहे गांजा को बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान प्रयागराज कोतवाली के पूरामुफ्ती निवासी राज कुमार, अहमदपुर पावन गांव के रतन पटेल, नवाबगंज के हबीब अहमद और चित्रकूट जिले के चिल्लीमल बांगर निवासी विकास सिंह के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से 50 किलो पांच सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। एएसपी के मुताबिक बरामद गांजा की करीब पांच लाख कीमत बताई जा रही है। लिखापढ़ी कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed