फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Nagar panchayat chail

सभासद प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Wed, 15 Nov 2017 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 15 Nov 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
Nagar panchayat chail
crime
नगर पंचायत चायल के एक सभासद उम्मीदवार के खिलाफ मंगलवार को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज कराते हुए दूसरे उम्मीदवार को नोटिस जारी किया गया है। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से नगर पंचायत के उम्मीदवारों में हड़कंप है।
विज्ञापन


एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव मंगलवार को सीओ व दो थानों की फोर्स लेकर कस्बा चायल पहुंचे। यहां पर उन्होंने उम्मीदवारों द्वारा प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन किया जा रहा है या नहीं, इसका सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड छह के सभासद प्रत्याशी हामिद इस्लाम का बैनर बिजली के खंभे में बंधा पाया। मामले में उम्मीदवार के खिलाफ आदर्श आचार संहित उल्लंघन का केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा रामकरन के लगे पोस्टर में मुद्रक का नाम व पोस्टर संख्या न होने पर नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। इस दौरान उन्होंने कस्बे के लोगों को बताया कि यदि उनकी मर्जी के खिलाफ घरों पर कोई भी प्रत्याशी पोस्टर, बैनर चिपकाता है या धौंस दिखाता है तो इसकी शिकायत तत्काल पिपरी थाने में करें। मामले में तत्काल संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एसडीएम व सीओ के सघन चेकिंग अभियान से कस्बे के उम्मीदवारों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed