{"_id":"59dd26394f1c1b72548b6a6e","slug":"nagar-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय में 2532 मतदाता बढ़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय में 2532 मतदाता बढ़े
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिला प्रशासन ने मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य पूरा करा लिया है। अनन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन सोमवार को कर दिया गया। कुल 2532 मतदाता बढ़ाए गए हैं जबकि सूची से 1596 नाम हटाए गए हैं। इसकी जानकारी होते ही दावेदारों ने मतदाता सूची का परीक्षण शुरू कर दिया है।
जिले की सात नगर पंचायतों में चुनाव होना है। भरवारी को लेकर अभी फैसला नहीं हो पाया है कि यहां नगर पंचायत का चुनाव होगा अथवा नगर पालिका परिषद का। हालांकि यहां की भी नगर पंचायत की सूची बना ली गई है। सबसे ज्यादा सिराथू में मतदाता बढ़ाए गए हैं। हालांकि बढे़ मतदाता की तूलना में घटाए गए मतदाताओं की संख्या बहुत ही कम है। मंझनपुर में सबसे कम मतदाता बढ़े हैं। मतदाता सूची का अनन्तिम प्रकाशन होने के बाद लोगों ने सूची का परीक्षण शुरू कर दिया है। सभी नगर पंचायतों के दावेदार मतदाता सूची देखने के लिए मंगलवार को परेशान रहे। वह यह जानने का प्रयास करते रहे कि कहीं उनके मतदाताओं का नाम तो नहीं काटा गया।
यह भी जानने की कोशिश रही कि नाम किनके-किनके बढ़ाए गए हैं। अनन्तिम प्रकाशन कर पंचस्थानीय चुनाव कार्यालय ने नगर पंचायतों के नागरिकों से आपत्ति मांगी है। 15 अक्तूबर तक आपत्ति ली जाएगी। इसके बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। सूची का अंतिम प्रकाशन 18 अक्तूबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर पंचायत बढ़े मतदाता घटे मतदाता
चायल 163 109
भरवारी 379 527
सरायअकिल 279 128
मंझनपुर 174 66
अजुहा 307 270
सिराथू 1027 177
निर्दलीय चुनाव लड़ने वालों की भी फौज तैयार
नगर पंचायतों के चुनाव में सभासद व अध्यक्ष पद के लिए अधिकांश निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। वह बिना किसी दल के समर्थन से ही अपनी नैया पार लगाने की कोशिश में हैं। इनमें युवाओं की संख्या सबसे अधिक है। मंझनपुर से देवेश श्रीवास्तव, पंकज केसरवानी उर्फ गामा इसी तैयारी में हैं। यही हाल सातों नगर पंचायतों का है।