फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   NA

Kaushambi News: रसूलपुर पर मंझनपुर स्पोटिंग क्लब की शानदार जीत

Sun, 22 Jan 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 22 Jan 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
NA
रसूलपुर पर मंझनपुर स्पोटिंग क्लब की शानदार जीत
विज्ञापन

-अहमद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट कप के पांचवें दिन खेला गया छठवां लीग मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। वार्ड नंबर आठ मौलवी लियाकत अली नगर में चल रहे अहमद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट कप के पांचवें दिन छठवां लीग मैच खेला गया। रसूलपुर बनाम मंझनपुर स्पोर्टिंग क्लब के बीच मैच मुकाबला हुआ। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए मंझनपुर स्पोर्टिंग क्लब ने रसूलपुर पर जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मंझनपुर की टीम निर्धारित 12 ओवर में अहशान अख्तर (39 रन) व रवि (33 रन) की बदौलत आठ विकेट पर 111 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए रसूलपुर की टीम महज 4 ओवर में पवेलियन लौट गई। मंझनपुर के गेंदबाज आशीष ने लगातार 2 विकेट लेकर अपना पहला ओवर मेडन फेंका। रसूलपुर की टीम निर्धारित 12 ओवर में तलहा (27 रन) व शनि (23 रन ) की बदौलत आठ विकेट गंवाकर मात्र 78 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

इस तरह मंझनपुर स्पोर्टिंग क्लब ने 33 रन से जीत दर्ज कर ली। मंझनपुर की तरफ से सतीश ने सर्वाधिक 4 व एहसान अख्तर ने दो विकेट झटके। मैच की कमेंट्री आरिज ने की, स्कोरर शारिक रहे। रिजवान अहमद और मो. खालिद ने अंपायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed