{"_id":"63c45ac438aaed1c8f24cbe2","slug":"na-kaushambi-news-c-3-1-32724-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: घर के अंदर फंदे से लटककर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: घर के अंदर फंदे से लटककर युवक ने दी जान
Mon, 16 Jan 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 16 Jan 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
घर के अंदर फंदे से लटककर युवक ने दी जान
नशे का लती होने के कारण पत्नी-बच्चों को लेकर चली गई थी मायके
पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके के लकौड़ा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। क्षेत्र के लकौड़ा गांव में रविवार की दोपहर एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। इससे परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
बताया जाता है कि पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके के लकौड़ा गांव निवासी तोता (35) नशेड़ी था। इसे लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। पड़ोसियों के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले तोता की पत्नी तीन बेटियों को लेकर फतेहपुर स्थित मायके चली गई थी। घर पर अकेले रह रहा था। वह कभी-कभी मजदूरी के लिए मुंडेरा चला जाता था। रविवार दोपहर युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। दरवाजे के बाहर खेल रहे पड़ोस के बच्चों ने उसकी चीखें सुनी तो लोगों को सूचना दी। इस पर मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए। सूचना पर शाम को पत्नी भी रोते-बिलखते घर आ गई। इंस्पेक्टर रमेश पटेल ने बताया कि फिलहाल किसी ने तहरीर नहीं दी है। युवक ने खुदकुशी क्यों की? इसकी छानबीन की जा रही है।