फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Murderer of constable Avneesh, criminal carrying a reward of Rs 25,000 arrested.

Kaushambi : सिपाही अवनीश का हत्यारोपी 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Thu, 08 Feb 2024 12:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 12:04 PM IST
सार

29 जनवरी की भोर में बकरा चोर बदमाशों ने सरायअकिल के पटेल चौराहे पर पीछा कर रहे सिपाही अवनीश दुबे को बोलेरो से टक्कर मार दी थी। हादसे में सिपाही की मौत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में लग गई।

विज्ञापन
Murderer of constable Avneesh, criminal carrying a reward of Rs 25,000 arrested.
सिपाही अवनीश दुबे। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरायअकिल कोतवाली ने एसओजी टीम के साथ मिल बुधवार सुबह नंदा का पुरवा गांव के समीप यमुना नदी किनारे से सिपाही अवनीश दुबे के हत्यारोपी 25 हजार के इनामियां दूसरे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने सिपाही को कुचलने वाली बोलेरो समेत चोरी किए गए 34 बकरी, बकरे और भेड के साथ ही तमंचा व कारतूस भी बरामद करने का दावा किया है। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने बदमाश को न्यायालय के समक्ष पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


29 जनवरी की भोर में बकरा चोर बदमाशों ने सरायअकिल के पटेल चौराहे पर पीछा कर रहे सिपाही अवनीश दुबे को बोलेरो से टक्कर मार दी थी। हादसे में सिपाही की मौत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में लग गई।
विज्ञापन


पांच जनवरी की सुबह पुरखास और युसुफपुर गांव के बीच पुलिस ने मुठभेड़ में सिपाही के हत्यारोपी शंकरगढ़, प्रयागराज निवासी मुख्य आरोपी राजेश केसरवानी उर्फ नत्थू को गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए बदमाश राजेश ने जुर्म कुबूल करते हुए घटना में चित्रकूट जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र के हरदीकलां गांव के जिन्नत उर्फ जन्नत,लुल्ला और दो अज्ञात व्यक्तियों के शामिल होने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरार बदमाश जिन्नत को गिरफ्तार करने के लिए एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की ओर से 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। निरीक्षक विनीत कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर जिन्नत उर्फ जन्नत को पुलिस और एसओजी की टीम ने नंदा का पुरवा गांव स्थित यमुना नदी के किनारे से तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक उसकी निशानदेही पर 26 जनवरी की रात कटैया गांव से व 29 की रात बजहा और 31 जनवरी को जैतपुर पूरेहजारी गांव से चोरी की गईं बकरी-बकरे भी बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही सिपाही को टक्कर मारने वाली बोलेरो को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बरामद मवेशियों को उनके मालिकों के सुपुर्द कर गिरफ्तार बदमाश को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed