फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Murder case against son-in-law of former Balrampur MP in case of property dealer's death

Kaushambi News: प्रॉपर्टी डीलर की मौत के मामले बलरामपुर के पूर्व सांसद के दामाद पर हत्या का मुकदमा

Mon, 09 Oct 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 09 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Murder case against son-in-law of former Balrampur MP in case of property dealer's death
भरवारी। रोही ओवरब्रिज के समीप दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर प्रॉपर्टी डीलर के शव मिलने के मामले में बलरामपुर के पूर्व सांसद के दामाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जेठवारा के मो. शाहिद ने बताया कि उसके बड़े भाई शकील (35) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी अर्टिगा कार से कौशाम्बी के लिए निकले थे। बताया कि रमीज खां निवासी भगहा कला थाना तुलसीपुर जनपद बलराम ने फोन करके बुलाया था।
विज्ञापन


रमीज खां बलरामपुर के पूर्व सांसद व बसपा नेता रिजवान जहीर का दामाद है। रमीज व शकील प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे। शनिवार को जेठवारा पुलिस ने सूचना दी कि कोखराज कोतवाली के रोही ओवर ब्रिज के पास रेलवे लाइन पर एक शव मिला है। मृतक के पास मिले आधार कार्ड में शकील (35) पुत्र याकूब निवासी जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ लिखा है। मोर्चरी आकर उसने शव की शिनाख्त की। शकील की कार भी रोही ओवर ब्रिज के पास लावारिस हालत में पुलिस ने बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि रमीज खां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्रेन के धक्का लगने से मौत की बात कही गई है।

आरोपी रमीज खां दिल्ली के जामिया नगर में रहता है। लोकेशन के आधार पर एक टीम दिल्ली भेजी गई है। मृतक के गाड़ी की छानबीन के दौरान मोबाइल व कुछ साक्ष्य भी मिले हैं। मामले की जांच कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


तफ्तीश : खुदकुशी या हत्या
भरवारी। शकील ने खुदकुशी की या हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंका गया? यह तस्वीर साफ नहीं हो रही है। पुलिस अब सर्विलांस सहित कई अन्य माध्यमों से पड़ताल करने में जुटी है।
मृतक के भाई शाहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी रमीज खां ने शकील को फोन करके बुलाया था। वह दोपहर तीन बजे अपनी अर्टिगा कार लेकर निकले थे। 4.30 बजे सिहोरी टोल में फास्टैग के जरिये टोल टैक्स कटा। टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में शकील अकेले कार में था। शाम 7.30 बजे प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के चालक रवींद्र कुमार गुप्ता ने भरवारी रेलवे स्टेशन में सूचना दी कि रोही बाईपास के समीप पोल संख्या 860-227 के पास एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक के भाई शाहिद ने जिस रमीज खां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया, उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed