{"_id":"7c41f0dfd8271fecfd7650ef58aa5798","slug":"mukbdir-woman-tried-gangrep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूकबधिर युवती से गैंगरेप की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूकबधिर युवती से गैंगरेप की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। खेत गई मूकबधिर युवती से शुक्रवार की शाम गांव के ही दो युवकों ने दुराचार का प्रयास किया। युवती के चीखने-चिल्लाने पर युवकों ने तमंचा दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर शनिवार को पिपरी पुलिस ने गांव के ही दो युवकाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा कर रही है।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी मूकबधिर बेटी शुक्रवार की शाम खेत की ओर गई थी। आरोप है कि उसे गांव के ही दो युवकों ने दबोच लिया। इन युवकों ने उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की। युवती के चीखने-चिल्लाने पर आरोपियों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी।
उधर, चीखने-चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण दौड़े, तो दोनों युवक भाग निकले। वहीं युवकों के चंगुल से छूटी युवती रोते हुए घर पहुंची। उसने इशारे से युवकों की सारी करतूत से घरवालों को अवगत कराया। बेटी के साथ युवकों द्वारा की गई घिनौनी हरकत की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह पीड़िता को लेकर अधेड़ पिपरी कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ दुराचार का प्रयास और जानलेवा धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। एसओ पिपरी पीके यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।