फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   much water problem in karari from 24 houres

करारी में 24 घंटे से पानी के लिए हाहाकार, फुंका है पंप हाउस का ट्रांसफार्मर

Thu, 10 Sep 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
much water problem in karari from 24 houres
स्थानीय नगर पंचायत के पंप हाउस में लगा ट्रांसफार्मर 24 घंटे से फुंका पड़ा है। इसकी वजह से बुधवार को कस्बे में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। दिनभर इंतजार के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से शाम को हैंडपंपों पर पानी भरने वालों की लाइन लग गई। करारी कस्बे के किंगनगर मोहल्ले में बने नलकूप से पूरे नगर में पानी की सप्लाई होती है। पानी की टंकी के पास सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। मंगलवार की शाम ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गई। 24 घंटे बीतने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
विज्ञापन

इसके चलते बुधवार को कस्बे में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। शाम तक लोगों ने सप्लाई का इंतजार किया। पानी नहीं आने से लोगों ने हैंडपंप का सहारा लिया। हालांकि नगर पंचायत की तरफ से शाम को जनरेटर चलाया गया। इसके बाद भी पूरे कस्बे में सही ढंग से आपूर्ति नहीं हो सकी। इस बाबत नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रामहित सरोज का कहना है जनरेटर से पानी की सप्लाई दिए जाने का प्रयास किया गया है। बिजली विभाग के लोगों ने गुरुवार तक ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed