फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   much rain in kaushambi the farming started

झमाझम बसरे बदरा, खेतों में सुनाई देने लगी कजरी

Tue, 30 Jun 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
much rain in kaushambi the farming started
रविवार रात हुई झमाझम बरसात खेतों को अमृत दे गई। पानी से लबालब हुए खेतों में सुबह से ही ट्रैक्टर दहाड़ने लगे। महिलाएं खेतों में कजरी गीत गाकर बेहन की रोपाई में जुट गई है। किसानों की मानें तो अगर यही मौसम एक सप्ताह बना रहा तो सारे किसान धान की रोपाई आसानी से कर लेंगे। आषाढ़ माह में रविवार को पहली बार झमाझम बरसात हुई। रात भर पानी बरसने से किसानों के चेहरे खिल उठे। बरसात का यह सिलसिला सोमवार दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। किसान खेतों की तरफ गए तो वह लबालब भरे मिले। इसे लेकर जिन किसानों की बेहन तैयार थी, उन्होंने फौरन ट्रैक्टर से खेत जुतवाकर धान की रोपाई करवा दी। महिलाएं खेतों में कजरी गाते हुए बेहन की रोपाई में जुटी रहीं।
विज्ञापन

मंझनपुर से सटे घना का पुरवा गांव निवासी किसान चोखेलाल निर्मल का कहना है रविवार को हुई बरसात से करीब 20 फीसदी धान की रोपाई हो गई है। किसान बेहन की कटाई में जुट गए हैं। देवखरपुर गांव के मुखिया यादव, निजामपुर नौगीरा के रामजी पांडेय, बुधराम आदि भी बरसात से काफी खुश है। किसानों का कहना है अगर दो से तीन दिन के अंतराल में बरसात होती रही तो धान की पैदावार काफी बेहतर होगी। रविवार को हुई बरसात ने नगर पंचायत मंझनपुर में सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई जगह जल भराव हुआ। कस्बे की विभिन्न सड़के कीचड़ से पट गई। लोगों को मजबूरन गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। जल भरवा से सरकारी दफ्तर भी अछूते नहीं रहे।
विज्ञापन

जनपद न्यायालय जाने वाले मार्ग से पिछले दिनों अतिक्रमण हटाया गया है। इसके बाद मलबा हटाने की सही व्यवस्था नहीं की गई। नाली में मलबा भर जाने से वह चोक हो गई है। इसके कारण सड़क पर पानी भर रहा। विकास भवन, सदर कोतवाली भी जल भराव से अछूते नहीं रहे। बाजार रोड से बड़ा शिवाला जाने वाली सड़क पर नाली चोक होने से जल भराव की स्थित बनी रही। यहां सड़क पर फैले कूड़े के कारण लोगों को कीचड़ से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed