फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   MP sports competition of three tehsils from 18th

Kaushambi News: तीन तहसीलों की सांसद खेल स्पर्धा 18 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
MP sports competition of three tehsils from 18th
युवा कल्याण अधिकारी के पास पंजीकरण करा सकते हैं छात्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सांसद खेल स्पर्धा की आयोजन 18 से 30 नवंबर के मध्य होगा। युवा कल्याण विभाग ने सीडीओ के साथ बैठक कर प्रतियोगिताओं की रूपरेखा एवं योजना तैयार कर ली है।

जिले की तीनों तहसीलों में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन होगा। युवा कल्याण अधिकारी अंशु मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता जिले में 18 से 30 नंबर के मध्य होगी। बताया कि 18, 22 व 25 नवंबर को मंझनपुर, चायल व सिराथू तहसील की खेल प्रतियोगिताएं होंगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 25 से 30 नवंबर के मध्य होगी। इसकी तैयारी के लिए तीनों तहसीलों के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों के साथ बैठक की योजना बनाई जा रही है। यह प्रतियोगिता ग्रामीण खेल स्टेडियम व जिला स्तरीय प्रतियोगिता, जिला स्टेडियम में करने की तैयारी है। स्पर्द्धा में शामिल होने के लिए विद्यालय या छात्र सीधे युवा कल्याण अधिकारी के पास पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed