फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   MP Sanjay Singh said: Watch the film The Pehelwaan of Delhi first to support The Kerala Story

सांसद संजय सिंह बोले : द केरल स्टोरी की हिमायत करने वाले पहले दिल्ली की द पहलवान फिल्म देखें

Thu, 18 May 2023 03:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 May 2023 03:53 PM IST
सार

सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि द केरल फिल्म देखने वालों को दिल्ली में धरने पर बैठी द पहलवान स्टोरी देखनी चाहिए। प्रधानमंत्री बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दे रहें है, लेकिन महिला पहलवानों की उन्हें फिक्र नहीं है। हाल ही में प्रयागराज में न्यायिक अभिरक्षा में मारे गए माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ को लेकर कहा कि न्यायिक आयोग की रिपोर्ट का इंतजार कीजिए।

विज्ञापन
MP Sanjay Singh said: Watch the film The Pehelwaan of Delhi first to support The Kerala Story
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि सरायअकिल नगर पंचायत में आप का जादू चला है। इसके आगे भाजपा, सपा, बसपा नहीं टिक सके। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से निर्वाचित अध्यक्ष अनूप सिंह को बधाई संदेश भी दिया। साथ ही कहा कि सरायअकिल की यह जीत पड़ोसी जिलों में जल्द ही देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि द केरल फिल्म देखने वालों को दिल्ली में धरने पर बैठी द पहलवान स्टोरी देखनी चाहिए। प्रधानमंत्री बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दे रहें है, लेकिन महिला पहलवानों की उन्हें फिक्र नहीं है। हाल ही में प्रयागराज में न्यायिक अभिरक्षा में मारे गए माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ को लेकर कहा कि न्यायिक आयोग की रिपोर्ट का इंतजार कीजिए।

विज्ञापन

सपा, बसपा व कांग्रेस को भी उन्होंने निशाने पर लिया। कहा कि ये सब पार्टियां कहती थी कि आप पार्टी के लिए यूपी में कोई जगह नही है। भाजपा निकाय चुनाव में जीत का ढिंढोरा पीट रही है। जबकि निकाय चुनाव में भाजपा को 30 फीसदी ही वोट मिले हैं। भाजपा से ज्यादा निर्दलीय को 33 प्रतिशत बहुमत मिला।

उन्होंने सरायअकिल की जनता को भरोसा दिलाया कि 21 मई को निर्वाचित चेयरमैन अनूप सिंह की मुलाकात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से होगी। इसके बाद सरायअकिल के विकास का मॉडल तय किया जाएगा। इस मौके पर अनिल सिंह,अरुण सिंह, आदित्य आनन्द सिंह, सुधाकर पांडेय, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, दिनेश चंद्र त्रिपाठी,मो. हुसैन,पप्पू सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

मोहल्ला क्लीनिक का मंत्र दे गए संजय

बुधवार देर रात राज्यसभा सांसद संजय सिंह सरायअकिल पहुंचे। उन्होंने निर्वाचित चेयरमैन अनूप सिंह व सभासदों को बधाई दी। कहा कि दिल्ली माडल की तरह ही सरायअकिल में मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना होगी। जिससे लोगों को बेहतर इलाज मिल सके। दिल्ली सरकार जिस तरह से बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान दे रही है, उसी तर्ज पर सरायअकिल का भी विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed