{"_id":"649c224a9d19b91982018b6f","slug":"mother-thrashed-for-not-giving-the-loaned-money-threw-the-baby-girl-to-the-ground-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : उधारी का पैसा न देने पर मां की पिटाई, दुधमुंही बच्ची को जमीन फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : उधारी का पैसा न देने पर मां की पिटाई, दुधमुंही बच्ची को जमीन फेंका
Wed, 28 Jun 2023 05:36 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 28 Jun 2023 05:36 PM IST
सार
क्षेत्र के सचवारा गांव में कुछ लोगों ने उधारी का पैसा चुकता न करने पर एक महिला की पिटाई कर दी। इतना ही नही दुधमुंही बच्ची को जमीन पर फेंक दिया। मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन
महिला की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
क्षेत्र के सचवारा गांव में कुछ लोगों ने उधारी का पैसा चुकता न करने पर एक महिला की पिटाई कर दी। इतना ही नही दुधमुंही बच्ची को जमीन पर फेंक दिया। मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सचवारा गांव के नजीर अहमद पेशे से माली का काम करते हैं। उसने गांव की एक महिला से 250 ग्राम गेंदा का फूल उधार लिया था। मंगलवार को वह घर पर नहीं था। आरोप है तभी महिला दो लोगों के साथ आकर उधार दिए गए फूल का पैसा मांगने लगी।
विज्ञापन
इस पर नजीर की पत्नी ने कहा कि ज़ब पति आएंगे तो पैसा देंगे। इसी बात को लेकर उक्त लोग गाली देने लगे। गाली देने से नजीर की पत्नी ने मना किया तो उसकी पिटाई की गई। नजीर की दुधमुंही बच्ची चारपाई पर सो रही थी।.उसे चारपाई से फेंक दिया गया। मोहल्ले के लोग बीच बचाव किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना की शिकायत थाने में की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन