{"_id":"5d7403d68ebc3e01416b20d0","slug":"mother-son-beaten-daughter-s-clothes-torn-kaushambi-news-ald254285572","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां व बेटे को पीटा, बेटी के फाड़े कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां व बेटे को पीटा, बेटी के फाड़े कपड़े
विज्ञापन
मां-बेटे को पीटा, बेटी के फाड़े कपड़े
नगर कोतवाली इलाके के एक गांव में शुक्रवार सुबह हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके के एक गांव में शुक्रवार सुबह मामूली बात पर दबंगों ने मां-बेटे की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची महिला की बेटी के कपड़े फाड़ डाले। पीड़िता ने शनिवार को एसपी से शिकायत की है।
मंझनपुर कोतवाली इलाके की एक महिला ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। खेल-खेल में पड़ोसी के बच्चे से उसका विवाद हो गया। पीड़िता की मानें तो इसपर पड़ोसी उसके बेटे को गाली-गलौज देते हुए पीटने लगा। ऐतराज जताने पर पड़ोसी ने साथियों संग मिलकर महिला की भी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी को पीटा। बदनीयती से उसके कपड़े फाड़ डाले। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। आरोपी है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाए महिला को डांटकर भगा दिया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने शनिवार को एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए नगर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।