फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mother-in-law and daughter-in-law injured after out-of-control auto-rickshaw overturns; FIR against driver.

Kaushambi News: बेकाबू ऑटो पलटने से सास-बहू जख्मी, चालक पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and daughter-in-law injured after out-of-control auto-rickshaw overturns; FIR against driver.
कोखराज के समीप चार दिन पहले बेकाबू ऑटो पलटने से सास बहू जख्मी हो गए। घायल के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ऑटो चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के मीठे पुर सयारां का मजरा चतुरीपर गांव के उदय सिंह ने पुलिस को बताया कि मां बदामा देवी भाभी सुनीता के साथ एक अगस्त की दोपहर मूरतगंज से ऑटो में बैठकर वापस लौट रही थी। कोखराज के समीप तेज रफ्तार से चलाने के चलते ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इसमें मां और भाभी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन

इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें एसआरएन प्रयागराज भेजा गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
घायलों के परिजनों की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने ऑटो चालक सैनी कोतवाली के त्रिलोकपुर गांव निवासी पप्पू पटेल निवासी पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed