{"_id":"67a9037e4cf5fed98a000637","slug":"mother-and-daughter-burnt-in-fire-caused-by-spark-of-stove-admitted-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-121909-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में मां-बेटी झुलसी, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में मां-बेटी झुलसी, भर्ती
Mon, 10 Feb 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा कोतवाली के फताहीपुर गांव में शनिवार रात चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में खाना बना रही मां-बेटी झुलस गई। इलाज के लिए दोनों को मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फताहीपुर गांव की मनोरमा देवी पत्नी प्रभुनाथ शनिवार की रात घर पर चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान चूल्हे की चिंगारी से उसके कपड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने उसे घेर लिया। बेटी सुरेखा ने आग बुझाने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गई।
मां-बेटी की चीख सुन जुटे परिजन और पड़ोसियों ने आग पर काबू पाने के बाद झुलसी मां-बेटी को लेकर नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचे। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। परिवार वालों ने मां-बेटी को मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
सांड़ के हमले से किसान, जख्मी
उदहिन। पइसा कोतवाली के उदहिन खुर्द गांव में सांड़ के हमले से एक किसान जख्मी हो गया। उदहिन खुर्द निवासी 45 वर्षीय जयचंद्र रविवार शाम अपनी गाय को खूंटे से खोल रहा था। इसी दौरान आए सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जुटे परिजन और पड़ोसियों ने लाठी-डंडा लेकर सांड़ को दौड़ाया, तब जाकर जयचंद्र की जान बची। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
-- -- -- -- -- -