{"_id":"5d1e0d6a8ebc3e3cd07a3426","slug":"mother-and-daughter-beheaded-in-land-dispute-kaushambi-news-ald2485074190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में मां-बेटी को बेहरमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में मां-बेटी को बेहरमी से पीटा
विज्ञापन

नगर कोतवाली इलाके के ओसा गांव में गुरुवार सुबह जमीन विवाद के चलते पड़ोसी दबंगों ने एक महिला को बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी की भी पिटाई की। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर एसपी को दी है।
ओसा गांव की गीता देवी पत्नी रविप्रकाश ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से एक जमीन को लेकर उसके परिवार का विवाद चल रहा है। इसे लेकर दबंग आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़िता की मानें तो गुरुवार सुबह भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। मां को पिटता देख बेटी सपना बीच-बचाव करने पहुंची तो उसे भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित महिला ने एसपी को तहरीर दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने नगर कोतवाल को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।