{"_id":"67db1af826fc470c530ee7ec","slug":"mother-and-child-died-during-delivery-hospital-sealed-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-123232-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, अस्पताल सील
विज्ञापन
बारा बाजार स्थित पार्वती अस्पताल को सीज करते डिप्टी सीएमओ डॉ. पीएन यादव। स्रोत: विभाग
- फोटो : संवाद
सीएचसी कौशाम्बी के सामने संचालित निजी अस्पताल में मंगलवार रात प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। बुधवार को परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, जानकारी मिलते ही सीएमओ ने अस्पताल सील कर कराते हुए संचालक से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही डिप्टी सीएमओ की अगुवाई में दो सदस्यीय टीम को जांच करने का निर्देश दिया।
सरायअकिल कोतवाली के बेरुई गांव निवासी सुरेश सरोज शौचालय के टैंक की रिंग बनाने का काम करते हैं। मंगलवार को वह पत्नी सुशीला देवी (32) को प्रसव पीड़ा होने के बाद सीएचसी कौशाम्बी ले गए। लेकिन, स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इसी बीच परिजनों की भेंट अस्पताल परिसर में घूम रहे बिचौलियों से हो गई। बिचौलियों की सलाह पर घर वालों ने महिला को सीएचसी के सामने संचालित पार्वती अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां मौजूद झोलाछाप ने इलाज शुरू किया। प्रसव के दौरान ही जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। अस्पताल से शव लेकर लौटे परिजनों ने बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक उर्मिला सिंह ने बताया कि रात में सूचना मिलने पर हल्का इंचार्ज को अस्पताल भेजा गया था। लेकिन, तब तक परिजन एंबुलेंस से शव लेकर जा चुके थे। उधर, सीएमओ डॉ. संजय कुमार को जानकारी मिलते ही उन्होंने डिप्टी सीएमओ डॉ. पीएन यादव व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजय सिंह को जांच करने का निर्देश दिया है। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने अस्पताल को सील करते हुए संचालक से जवाब-तलब किया है।