फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mother and child die after delivery in hospital

Kaushambi News: अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत

Sat, 02 Sep 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 02 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mother and child die after delivery in hospital
करारी की मृतक रेशमा की फाइल फोटो         स्रोत : परिजन
करारी। सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिजन डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन


कस्बे के नेतानगर मोहल्ले के नरेंद्र कुमार की शादी दस साल पहले रेशमा (28) के साथ हुई थी। नरेंद्र मुंबई के एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। दो साल पहले रेशमा ने एक बेटी को जन्म दिया था। जन्म के बाद बेटी की मौत हो गई थी। रेशमा दोबारा गर्भवती हुई तो ससुराल-मायके वाले दोनों खुश थे। बृहस्पतिवार की रात रेशमा के पेट में दर्द उठा तो परिजन उसे कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
विज्ञापन


शुक्रवार की भोर चार बजे रेशमा ने एक बेटी को जन्म दिया। करीब सात बजे नवजात की मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद रेशमा की हालत बिगड़ने लगी। इलाज के लिए उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डाॅक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि पीड़ित परिवार ने शिकायत पुलिस अथवा स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से नहीं की है। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रसूता ने मृत बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची की मौत की जानकारी होने पर वह बेसुध हो गई। हार्ट अटैक का खतरा देख जिला अस्पताल रेफर किया गया था।-डॉ.मो. आजिम-सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article