{"_id":"66c3d6a9f94259b5ee0cdfb4","slug":"mosquitoes-increase-in-terai-fear-of-spread-of-dengue-along-with-malaria-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-115278-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तराई में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, मलेरिया संग डेंगू फैलने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तराई में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, मलेरिया संग डेंगू फैलने की आशंका
Tue, 20 Aug 2024 05:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
रायपुर गांव के बाहर जाने वाली सड़क के किनारे लगा गोबर का ढेर। संवाद
सरसंवा ब्लाॅक क्षेत्र के तिरहार इलाके में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप पढ़ा है। बारिश की वजह से करीब एक सप्ताह से अचानक मच्छरों की संख्या में वृद्धि हो गई है। इससे लोगों के साथ ही मवेशी भी परेशान हैं। अचानक मच्छरों के बढ़ने से लोग मलेरिया और डेंगू संक्रमण के खतरे से आशंकित हैं।
जिला प्रशासन ने बरसात से पहले ग्रामीण क्षेत्र में साफ- सफाई और मच्छर रोधी दवाओं के छिड़काव का आदेश दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से तिरहार इलाके के भवनसुरी, भारतपुर, हटवा अब्बासपुर, रानीपुर, रायपुर, पोतनिहा का पूरा, शाहपुर, उमरावां, मुबारकपुर, अलवारा आदि गांवों में मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव नहीं किया। करीब एक माह से रुक- रुक कर हो रही वर्षा और जल जमाव के कारण जगह-जगह गंदगी और कीचड़ भरा हुआ है।
लोगों का कहना है कि बीते एक सप्ताह के भीतर मच्छर बहुत बढ़ गए हैं। रात ही नहीं दिन में भी मख्खी के आकार के ये मच्छर लोगों को ही नहीं, पालतू मवेशी जैसे गाय-भैंस आदि को काट रहे हैं। खेत में काम करने वाले किसान व मजदूरों से लेकर, चूल्हा चौका संभालने वाली गृहणियों तक को मच्छरों ने परेशान कर रखा है। लोगों का कहना है कि यही हाल रहा तो मलेरिया और डेंगू बुखार जैसी जानलेवा साबित होने वाली बीमारियां गांव में फैल सकती हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
- पंचायत राज विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से मच्छररोधी छिड़काव, फागिंग व अन्य सभी जरूरी जन स्वास्थ्य रक्षक कार्य किए जाएंगे। लापरवाह कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. संजय कुमार, सीएमओ
-- -- -- -- -- -- -
- हमारे गांव में जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियां चोक हैं। साफ- सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। मच्छरों का प्रकोप बहुत बढ़ चुका है। मच्छर अब दिन में भी काटते हैं। ऐसे में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बना है। - ईशू मिश्रा, रानीपुर
-- -- -- -
- गांव में रास्ते के किनारे खुले में गोबर, कूड़ा आदि गंदगी के ढेर लगे हैं। एक सप्ताह के भीतर मच्छर बहुत बढ़ गए हैं। मच्छरों की रोकथाम नहीं की गई तो बीमारी फैलने की आशंका है।
- सुधाकर ओझा, भवनसुरी