फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mosquitoes are buzzing after drinking the budget of Rs 1.80 lakh and the claims of the department.

Kaushambi News: 1.80 लाख का बजट और विभाग के दावों को पी कर भनभना रहे मच्छर

Fri, 13 Mar 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 13 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Mosquitoes are buzzing after drinking the budget of Rs 1.80 lakh and the claims of the department.
नगर पंचायत सिराथू के वार्ड 10 में फॉगिंग करते कर्मचारी स्रोत नगर पंचायत - फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म
नगर पंचायत में फॉगिंग के लिए राज्य वित्त योजना से करीब 1.80 लाख रुपये खर्च होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन कस्बे के कई मोहल्लों में गंदगी, जलभराव और मच्छरों की भरमार से लोगों में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। लेकिन मच्छर 1.80 लाख रुपये का बजट और विभाग के दावों को पी कर भी भनभना रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक महीने से अधिक समय से फॉगिंग और एंटी लारवा दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

सिराथू नगर पंचायत के कई वार्डों में गंदगी और जलभराव की समस्या से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। नगर प्रशासन भले ही प्रतिदिन फॉगिंग कराने का दावा कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत दिखाई दे रही है। धाता रोड, परसीपुर, हौली पुर और गाजी का पूरा वार्ड में नालियां गंदगी से पटी हुई हैं और रास्तों पर दूषित पानी भरा है। कई जगह कूड़े के ढेर लगे होने से शाम होते ही मच्छरों की भरमार हो जाती है।
विज्ञापन

शिवाला पुर मोहल्ले के सचिन मिश्रा, दिलीप कुमार और दिलीप कुमार पांडेय ने भी नगर पंचायत में साफ-सफाई और फॉगिंग की अनदेखी का आरोप लगाया है।
मोहल्ले में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। नालियां गंदगी से भरी हुई हैं और उनमें मच्छर पनप रहे हैं। शाम होते ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है। -पंकज केसरवानी, वार्ड सात
विज्ञापन
विज्ञापन

साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था न होने के कारण रास्तों में पानी भरा रहता है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है और संक्रमण फैलने का डर बना रहता है। -संदीप कुमार, परसीपुर वार्ड

सभी वार्डों में रोस्टर के अनुसार फॉगिंग और एंटी लारवा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके बावजूद स्वच्छता को लेकर टीम भेजकर साफ-सफाई कराई जा रही है। जिन स्थानों पर जलभराव की समस्या है, उसकी जानकारी कर समाधान कराया जाएगा। -योगेश कुमार गौड़, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed