फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   More women than men are aware of population control

Kaushambi News: जनसंख्या नियंत्रण में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं सजग

Tue, 11 Jul 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 11 Jul 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
More women than men are aware of population control
विज्ञापन

जिले में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर महिलाएं पुरुषों से ज्यादा सजग हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े इस बात की तस्दीक कर रहे हैं। नसबंदी की पिछले तीन साल की रिपोर्ट पर नजर डालें तो पुरुष महिलाओं से काफी पीछे दिखाई देंगे।
आज विश्व जनसंख्या दिवस है। जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग भी लगातार प्रयास कर रहा है। हम दो हमारे दो का नारा दिया जा रहा है, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी महिलाएं ही दिखा रहीं हैं। चालू वित्तीय वर्ष को छोड़ दें तो पिछले तीन वर्षों में सबसे ज्यादा 133 पुरुष नसबंदी वर्ष 2020-21 में हुई। इसके बाद के दो वर्षों में पुरुषों की नसंबदी का आंकड़ा 100 के पार तो दूर उसके करीब भी नहीं पहुंच सका, जबकि हर साल ढाई से तीन हजार महिलाओं ने नसबंदी कराई है।
विज्ञापन

12 साल में बढ़ गई 3.18 लाख आबादी
2011 में जनगणना के बाद से अब तक जिले की आबादी 3,18,401 बढ़ गई है। वर्ष 2011 की जनगणना के समय जनपद की आबादी 15 लाख 99 हजार 596 थी। अब अनुमानित आबादी करीब 19 लाख 17 हजार 997 बताई जा रही है। पिछले साल यहां की जनसंख्या 18 लाख 78 हजार 825 थी। इस हिसाब से एक साल में जनसंख्या 39 हजार 172 बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष - पुरुष नसबंदी - महिला नसबंदी
2020-21 -- 133 -- 3439
2021-22 -- 77 -- 4065
2022-23 -- 61 -- 2845
2023-24 -- 17 -- 176
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed