{"_id":"5c968010bdec22140966df10","slug":"morari-bapu-will-stay-in-kailash-cottage","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कैलाश’ में ठहरेंगे मोरारी बापू, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कैलाश’ में ठहरेंगे मोरारी बापू, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
Sun, 24 Mar 2019 12:21 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
cottage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। मानस रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की ससुराल रत्नावली धाम में राम कथा कहने आ रहे मोरारी बापू अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेंगे। यमुना के किनारे बने उनके कॉटेज ‘कैलाश’ को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। कथा आयोजक संत कृपा सनातन संस्थान के प्रमुख मदन पालीवाल ने शनिवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
सदर तहसील के महेवाघाट (रत्नावली धाम) में संत मोरारी बापू की नौ दिवसीय रामकथा छह अप्रैल से होगी। इसकी भव्य तैयारियां की जा रही है। संत कृपा सनातन संस्थान के प्रमुख मदन पालीवाल ने शनिवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। स्पेशल प्लेन से प्रयागराज उतरने के बाद मदन सड़क मार्ग से आयोजन स्थल तक पहुंचे। बापू के विश्राम स्थल से लेकर कथा पंडाल और भोजनालय का निरीक्षण किया।
संत कृपा सनातन संस्थान के मीडिया प्रभारी जय प्रकाश माली ने बताया कि मोरारी बापू जिस कुटिया (कॉटेज) में रहेंगे, उसका नाम ‘कैलाश’ रखा गया है। कुटिया में शौचालय आदि की व्यवस्था होगी। यह कॉटेज कालिंदी तट पर बनाया गया है। कथा सुनने के लिए आने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। भोजन से लेकर ठहरने तक की व्यवस्था की गई है। लोगों को लाने ले जाने के लिए 150 नि:शुल्क बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
मोरारी बापू की राम कथा के लिए रोजाना एक लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था है। इसके लिए भोजन सामग्री को रखने के लिए पंडाल के पास कोल्ड स्टोर बनाया गया है। इस स्टोर में राशन और सब्जी रखी जाएगी। कोल्ड स्टोर में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था के लिए जनरेटर लगाया गया है।