फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Monsoon exposes the reality of sanitation; towns surrounded by garbage and open drains.

Kaushambi News: बरसात में खुली सफाई की पोल, कचरे और खुले नाले से घिरे कस्बे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Monsoon exposes the reality of sanitation; towns surrounded by garbage and open drains.
मोहम्मद अच्छे अहमद
मानसून की पहली बारिश ने जिले की नगर निकायों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। दो नगर पालिकाओं और आठ नगर पंचायतों के 140 से अधिक वार्डों में लगे कूड़े के ढेर, बजबजाती नालियां और खुले नाले लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत चायल में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, जहां मुख्य मार्ग से मोहल्ले तक गंदगी पसरी हुई हैं और खुले नाले हादसों को दावत दे रहे हैं।
जिले की नगर पालिका मंझनपुर और भरवारी के साथ ही चायल, सरायअकिल, करारी, अझुवा, दारानगर-कड़ा धाम, चरवा, सिराथू और पूरब-पश्चिम शरीरा नगर पंचायतों से प्रतिदिन कई टन कचरा निकलता है। इसके बाद भी न ही नियमित रूप से कूड़ा उठाया जा रहा है और नालों की सफाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बारिश के कारण नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, इससे डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, वायरल बुखार और त्वचा रोग जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चायल नगर पंचायत के तहसील मार्ग पर दो माह पहले खोदा गया नाला अब भी खुला पड़ा है। रोजाना तहसील आने-जाने वाले फरियादी, स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो इस नाले को ढका गया और न ही वहां सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए। ऐसे में यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

- व्यापारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि बारिश के बाद पूरे बाजार में दुर्गंध फैल जाती है। इस कारण ग्राहक भी दुकान आने से कतराने लगे हैं।
- मोहम्मद कौसर ने कहा कि खुले नाले और मच्छरों के कारण बच्चों के बीमार होने का डर बना रहता है।
- अरविंद कुमार केसरवानी ने बताया कि वार्डों में खुले नाले लोगों के लिए मौत का सबब बने हैं। जिम्मेदार आंख मूंद कर बैठे हैं, कभी भी इन खुले नालों से हादसा हो सकता है।

- मोहम्मद अच्छे अहमद ने नियमित सफाई और कूड़ा नहीं उठाए जाने पर नाराजगी जताई है।
क्या कहती है एडीएम
अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने कहा कि बरसात में सफाई व्यवस्था से किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी निकायों को नियमित कूड़ा उठाने, नालों की सफाई और खुले नालों की बैरिकेडिंग के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मोहम्मद अच्छे अहमद

मोहम्मद अच्छे अहमद

मोहम्मद अच्छे अहमद

मोहम्मद अच्छे अहमद

मोहम्मद अच्छे अहमद

मोहम्मद अच्छे अहमद

मोहम्मद अच्छे अहमद

मोहम्मद अच्छे अहमद

मोहम्मद अच्छे अहमद

मोहम्मद अच्छे अहमद

मोहम्मद अच्छे अहमद

मोहम्मद अच्छे अहमद

मोहम्मद अच्छे अहमद

मोहम्मद अच्छे अहमद

मोहम्मद अच्छे अहमद

मोहम्मद अच्छे अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed