{"_id":"597f91054f1c1b1a288b46c9","slug":"mondey-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान को उमडे़ श्रद्धालु, शिवालयों की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान को उमडे़ श्रद्धालु, शिवालयों की पूजा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन माह के चौथे सोमवार को कड़ा धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने भोले शंकर को जल चढ़ाया और मां शीतला देवी का दर्शन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से कड़ा-सैनी मार्ग पर जाम की स्थिति रही।
सोमवार की सुबह से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला गंगा घाटों की ओर बढ़ने लगा था। बाहर से आने वाले श्रद्धालु भोर में ही कुबरी, कालेश्वर घाट में स्नान के लिए पहुंच गए थे। बड़ी संख्या में लोग रविवार की रात ही कड़ा धाम पहुंच गए थे।
धर्मशाला में रुकने के बाद लोगाें ने सुबह स्नान किया। इसके बाद शिवालयों में भोले शंकर को गंगा जल चढ़ाया। इसके बाद इक्यावनी शक्ति पीठ का दर्शन किया। कड़ा धाम में सोमवार को खचाखच भीड़ रही है। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। चारपहिया लेकर बहुत लोग मंदिर व घाट तक पहुंच गए थे। इससे जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों को बाहर निकालने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इसके अलावा जिले भर में शिव मंदिरों में पूजा-पाठ हुआ। शिवालयों में हर-हर महादेव का उद्घोष गूंजता रहा।
विज्ञापन
विशाल भंडारा कल
मंझनपुर के दुर्गा मंदिर परिसर में दो अगस्त को कस्बावासियों ने सावन माह के मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया है। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। आयोजकों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।